नई दिल्‍ली: Sheena Bora Murders Case: शीना बोरा मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी की छोटी बेटी विधि मुखर्जी के कोर्ट में दिये गए बयान ने खलबली मचा दी है. विधि ने बताया कि उनके सौतेले भाइयों ने इंद्राणी मुखर्जी के गहने और करोड़ों रुपये चुरा लिये. इसके साथ ही विधि अपने बयान से भी पलट गईं और सीबीआई द्वारा दर्ज उनके बयान को फर्जी बता दिया.

अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा

इंद्राणी मुखर्जी की ढाल बनीं विधि

शीना बोरा हत्याकांड में अभियोजन पक्ष को झटका देते हुए मुख्य गवाह विधि मुखर्जी ने मंगलवार को अदालत में जांच एजेंसियों के समक्ष कोई बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया और कहा कि सीबीआई के आरोपपत्र में उनके बयान के रूप में संलग्न दस्तावेज ‘जाली और मनगढ़ंत’ हैं. बता दें कि विधि, इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना की बेटी है, जो दोनों एक दशक पुराने सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी हैं. शीना बोरा भी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी थी. मंगलवार को विधि मुखर्जी विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे पी दारेकर के समक्ष हत्या के मामले में गवाह के तौर पर पेश हुईं.

पीटर मुखर्जी के बेटों ने चुराए गहने और करोड़ों रुपये

विधि मुखर्जी ने दावा किया कि उनकी मां के पास अपना बचाव करने के लिए कोई पैसा नहीं बचा था, क्योंकि मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के बेटों राहुल और राबिन ने उनके करोड़ों रुपये के पैतृक गहने और उनके खाते से 7 करोड़ रुपये की नकदी चुरा ली थी. विधि ने कहा कि इस प्रकार, इस मामले में जमानत पर बाहर आई इंद्राणी मुखर्जी को झूठा फंसाने का उनका स्पष्ट मकसद था.

‘राम नाम सत्य है’… जिंदा बेटी की अंतिम यात्रा निकालकर पिता ने जलाई चिता, जानें क्या है पूरा मामला

ये है शीना बोरा के मर्डर केस

शीना बोरा के मर्डर का खुलासा साल 2015 में तब हुआ था, जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवार श्यामवर राय ने इस गुनाह को कबूल किया था. पुलिस ने उसे किसी और जुर्म के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन उसने शीना बोरा की मौत का खुलासा कर सभी को चौंका दिया. इस मामले में ड्राइवर सरकारी गवाह बन गया था. इंद्राणी मुखर्जी और संजीव खन्ना को अगस्त 2015 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. इंद्राणी के पूर्व पति और मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी को तीन महीने बाद गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं.

एक युवक के लिए दो महिलाओं में हुई जमकर भिड़ंत, SP ऑफिस बना जंग का मैदान

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version