नया इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष का सफर करने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला अपने साथी यात्रियों के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के अंदर पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने पर आईएसएस में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उनका स्वागत किया.

Ahmedabad Plane Crash Update : जल्द सुलझ सकती है अहमदाबाद विमान हादसे की गुत्थी, ब्लैक बॉक्स की मेमोरी को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया

नासा की तरफ से जारी वीडियो में दिख रहा है कि ड्रैगन क्रू में सवार चारों अंतरिक्ष यात्री जैसे ही आईएसएस में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद यात्रियों ने गले लाकर उनका स्वागत किया. सभी हंसते खिलखलाते नजर आए. नए अंतरिक्ष यात्रियों को वेलकम ड्रिंक भी ऑफर की गई.

बता दें कि शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचे हैं. उन्होंने अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय का खिताब भी अपने नाम किया है.

शुभांशु से पहले 1984 में राकेश शर्मा ने रूसी सोयूज रॉकेट में बैठकर अंतरिक्ष का सफर तय किया था. राकेश शर्मा रूसी सैल्यूट स्पेस स्टेशन में गए थे. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का निर्माण उसके बाद हुआ है.

क्या इंसानी डीएनए को बनाया जा सकता है? ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने शुरू किया अनोखा प्रयोग

एक्सिओम-4 मिशन के तहत चारों यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष में पहुंचे ड्रैगन कैप्सूल की इससे कुछ देर पहले ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के साथ सफलतापूर्वक डॉकिंग हुई थी. 28 घंटे के सफर के बाद शुभांशु शुक्ला समेत चारों यात्री गुरुवार शाम करीब 4 बजे आईएसएस पर पहुंचा.

शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बुधवार 25 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ा था. इन्हें SpaceX के ही फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था.

 

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version