मुंबई: बुधवार शाम छत्रपती संभाजीनगर में आए अचानक भीषण तूफान ने यात्रियों को परेशान कर दिया. दिल्ली से छत्रपती संभाजीनगर आ रहा इंडिगो का विमान जब शहर के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तभी मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ तूफान शुरू हो गया. तेज़ हवाओं और खराब दृश्यता के कारण विमान ने हवा में कई बार संतुलन खोया. इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्री डर के मारे रोने लगे, कुछ ने मोबाइल में अपने परिजनों से बात करने की कोशिश की.

पटना में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो ने महिला कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर मौत

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए एटीसी (वायु यातायात नियंत्रण) ने विमान को छत्रपती संभाजीनगर एयरपोर्ट पर उतरने की इजाज़त नहीं दी. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नाशिक की ओर मोड़ दिया.

सावधानी जरूरी! अब पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान किया तो भरना होगा भारी जुर्माना, राज्य में नया कानून लागू

करीब रात 10 बजे तूफ़ान थोड़ा शांत होने के बाद विमान दोबारा छत्रपती संभाजीनगर लौटा और सुरक्षित रूप से लैंड किया. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यात्री नासिक से वापस संभाजीनगर जाने से मना कर रहे थे.  काफी समझाने के बाद वो जाने के लिए तैयार हुए  इंडिगो एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और पायलट ने सभी मानकों का पालन किया और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version