तिरुवनंतपुरम: केरल की विधानसभा में सोमवार को एक आयोजन के दौरान दुखद हादसा हुआ जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई. यहां ओनम पर्व के लिए आयोजित कार्यक्रम में कुछ महिला और पुरुष कर्मचारी स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी उनमें से एक युवक अचानक ही गिर पड़ा. उसे देखकर बाकी कर्मचारी मदद को दौड़े लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

सरकार का बड़ा कदम: फर्जी पासपोर्ट और वीजा रखने वालों पर सख्ती, दोषियों को होगी 7 साल कैद

मृतक की पहचान 45 साल के जुनेश अब्दुल्ला के रूप में हुई है. उन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जुनेश विधानसभा में आयोजित सभी ओणम खेलों और कार्यक्रमों में काफी सक्रिय थे. वह असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले वह पूर्व विधायक पीवी अनवर के निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे. वह वायनाड के मूल निवासी हैं.

कराची एयरस्पेस के बिलकुल सामने Indian Air Force का बड़ा युद्धाभ्यास, जारी हुआ NOTAM

बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि रोजाना ही ऐसे डरा देने वाले मामले सामने आ रहे हैं. कुछ माह पहले मध्य प्रदेश के ही विदिशा से आया ऐसा मामला चर्चा का विषय बना था. यहां शादी का जश्न के बीच एकाएक मातम पसर गया. यहां अपनी बहन की शादी की खुशी में 24 साल की पर‍िणीता डांस फ्लोर पर डांस कर रही थी, सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक पर‍िणीता बेसुध होकर गिर गई.

2 Passports, 3 बार पाकिस्तान गया… पंजाब के YouTuber के खिलाफ चार्जशीट में खुले कई और राज

पहले तो लोगों को लगा कि शायद डांस की थकान से वो बेहोश हो गई होगी, लेकिन कुछ देर तक जब वो नहीं उठी तो घरवाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए और फिर जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. 24 साल की परिणीता की जान जा चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला उसकी मौत साइलेंट अटैक से हुई है.

2 Passports, 3 बार पाकिस्तान गया… पंजाब के YouTuber के खिलाफ चार्जशीट में खुले कई और राज

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version