ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के बाद भी भारतीय वायुसेना रुकी नहीं है। वायुसेना लगातार युद्धाभ्यास कर रही है और अपनी तैयारियों को पूर्ण रख रही है। अब जानकारी सामने आई है कि भारतीय वायुसेना कराची की एयरस्पेस के ठीक सामने युद्धाभ्यास करने जा रही है। वायुसेना इस अभ्यास में कई विमान शामिल होंगे। वायुसेना के इस अभ्यास को ध्यान में रखते हुए NOTAM जारी कर दिया गया है।

2 Passports, 3 बार पाकिस्तान गया… पंजाब के YouTuber के खिलाफ चार्जशीट में खुले कई और राज

कहां होगा युद्धाभ्यास?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना गुजरात और राजस्थान से सटे हुए इलाकों में 2 सितंबर की तारीख को सुबह 11 बजे से लेकर 3 सितंबर की तारीख को करीबन दोपहर 2 बजे तक युद्धाभ्यास करेगी। ये युद्धाभ्यास कराची की एयरस्पेस के ठीक सामने होगा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक ये एक रूटीन एक्सरसाइज है। इसके लिए नोटेम इश्यू किया हुआ है।

क्या होता है NOTAM?

दरअसल, NOTAM का मतलब है “Notice To Airmen.” ये एक नोटिस है। जो पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और विमानन से जुड़े अन्य लोगों को हवाई यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देता है। NOTAM का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाना है।

पुलिस-सेना आमने-सामने: मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप, जानें हैरान करने

भारत ने ढेर किए थे पाक के 6 विमान

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में जानकारी दी थी कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान के एक विमान को तो लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया। यह वास्तव में सतह से हवा में मार गिराने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, जो भारत ने हासिल किया है।

भारत ने सिर्फ 50 मिसाइल दागे

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी एअर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने हाल ही में जानकारी दी है कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर 50 से भी कम हथियार दागे गए थे। पाकिस्तान को इतने में ही भारत के साथ सीजफायर के लिए बातचीत करनी पड़ी।

Amit Shah पर तंज कसने के बाद Mahua Moitra का नया वार – बोलीं, “मूर्ख मुहावरे नहीं समझते”

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version