नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं टीएमसी सांसद ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ‘मूर्ख कहावत नहीं समझते हैं।’ मोइत्रा ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि अगर अमित शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो “पहली चीज जो आपको करनी चाहिए वह यह है कि अमित शाह का सिर काटकर अपनी मेज पर रख दें।”

Jagdeep Dhankhar इस नेता के घर पर हो रहे हैं शिफ्ट, VP आवास को आज कह देंगे अलविदा

उन्होंने यह कथित बयान गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिया। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ शनिवार को माना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप, दावे) के तहत मामला दर्ज किया गया।

चीन दौरे पर PM Modi का जलवा, Putin ने साथ जाने कार में 10 मिनट किया इंतजार

मोइत्रा ने कहा कि पुलिस उनके बयान को तोड़-मरोड़ रही है जबकि उन्होंने मुहावरे की भाषा का प्रयोग किया था। मोइत्रा ने कहा कि सिर काटने का मतलब है कि किसी अनहोनी को लेकर जिम्मेदारी लेना। उन्होंने कहा, यह मुहावरा है लेकिन मूर्ख इसे कहां समझ पाएंगे। मोइत्रा ने यह भी कहा कि 2024 में अबकी बार, 400 पार का नारा दिया गया लेकिन बीजेपी मुंह के बल गिरी। विदेशी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा कि केवल 240 सीटें नरेंद्र मोदी के मुंह पर तमाचा हैं। तो क्या किसी ने जाकर पीएम मोदी को तमाचा मारा था? क्या बीजेपी मुंह के बल गिरी थी? यह सिर्फ मुहावरा है।

पटना रैली में राहुल गांधी का BJP पर हमला: कहा- “हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदीजी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा पाएंगे”

तृणमूल सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा पर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता गोपाल सामंतो ने आरोप लगाया कि मोइत्रा की टिप्पणी आपत्तिजनक और असंवैधानिक थी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि 1971 में रायपुर के माना कैंप क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी शरणार्थी बसे थे और मोइत्रा के बयान से उनमें भय पैदा हो गया है, क्योंकि इस तरह की टिप्पणी से अन्य समुदायों में उनके प्रति गुस्सा भड़क सकता है।

live-in partner का खौफनाक रूप: महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 3 शादियां कर चुका था आरोपी

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version