नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का बाद से ही Jagdeep Dhankhar सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। अब खबर है कि वह सोमवार को पहली बार अपने आधिकारिक आवास से बाहर निकले और डॉक्टर से मिलने गए। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खबर है कि वह जल्द ही एक नेता के घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

चीन दौरे पर PM Modi का जलवा, Putin ने साथ जाने कार में 10 मिनट किया इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, धनखड़ धौला कुआं स्थित सेना के अस्पताल में डेंटिस्ट से मिलने पहुंचे थे। अखबार से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, ‘बीते एक महीने से वह (उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास) में अंदर ही घूम रहे थे और रिश्तेदारों और मित्रों से मिल रहे थे। आज वह डॉक्टर के पास जाने के लिए आवास से बाहर निकले।’ फिलहाल, उन्हें सरकारी बंगला आवंटित नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, वह शाम में उपराष्ट्रपति का बंगला खाली कर देंगे और INLD यानी इंडियन नेशनल लोक दल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला के साउथ दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को बताया है कि वह शाम करीब 5 बजे गदईपुर डीएलएफ फार्म्स, छतरपुर एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे। उनका काफी सामान पहले ही शिफ्ट हो गया है और घर का सामान आधिकारिक आवास के एक फ्लैट में रखा गया है।’

पटना रैली में राहुल गांधी का BJP पर हमला: कहा- “हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदीजी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा पाएंगे”

बातचीत में चौटाला ने धनखड़ के शिफ्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पुराने पारिवारिक संबंध हैं और उन्होंने मुझसे घर नहीं मांगा था, मैंने उन्हें घर की पेशकश की है।’

धनखड़ का इस्तीफा

21 जुलाई को धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अटकलें लगाई जा रही थीं कि धनखड़ के इस्तीफे के तार जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने के प्रस्ताव से जुड़े हुए थे। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा था कि विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने के कारण धनखड़ निशाने पर आ गए थे।

live-in partner का खौफनाक रूप: महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 3 शादियां कर चुका था आरोपी

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version