हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिले में अचानक आई बाढ़ से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया. मिल रही जानकारी के अनुसार मंडी जिले के पनारसा, टकोली और नागवैन इलाकों में अचानक बाढ़ आई है. इस बाढ़ में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि,एकाएक आई बाढ़ की वजह राजमार्ग पर कई जगह पर कनेक्टिविटी बाधित हुई है.

इतिहास रचकर लौटे शुभांशु, PM संग मीटिंग से लेकर कई बड़े कार्यक्रम की तैयारी

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में मंडी में बादल फटने की और अचानक बाढ़ आने जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. मंडी और आसपास के इलाकों से कई बार भूस्खलन की भी खबर आती रही है.

बदमाशों ने यूट्यबर एल्विश यादव के घर बरसाई गोलियां, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हिमाचल के मंडी शहर में कुछ दिन पहले भी भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए थे. मंडी के जेल रोड के पास देर रात भारी बारिश के बाद 15 से ज़्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं और कई घरों को नुकसान हुआ था. पानी लोगों के घरों में घुस गया था. सबसे ज्‍यादा नुकसान जेल रोड व  पैलेस कालोनी क्षेत्र में हुआ था. भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे को भी बंद करना पड़ा था. चंडीगढ़-मनाली एनएच पर वाड़ा, झलोगी और अन्य स्थानों पर भारी भूस्खलन भी हुआ था. इसी तरह से पठानकोट मंडी पर भी पत्थर से लेकर मंडी तक अनेकों स्थानों पर भूस्खलन हुआ था.

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version