एक और हवाई उड़ान में दिक्कत आई है। लंदन जाने वाला एक विमान रविवार को परिचालन संबंधी कारणों से वापस लौट आया है। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट से आ रही थी जोर-जोर से रोने की आवाज, लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो…

यात्रियों के लिए की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब 209 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान लौट आया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। (इनपुट-पीटीआई)

इंडिगो की फ्लाइट में आई थी दिक्कत

बता दें कि 168 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से चेन्नई जा रहे इंडिगो का एक विमान को गुरुवार रात बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, क्योंकि विमान के कैप्टन ने अपर्याप्त ईंधन के कारण ‘MAYDAY’ (संकट) की चेतावनी दी थी।

पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

शनिवार शाम गुवाहटी से भरी थी उड़ान

इंडिगो फ्लाइट 6E-6764 (A321) के पायलट ने शनिवार शाम 4.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। शाम 7.45 बजे चेन्नई में उतरने का प्रयास किया लेकिन लैंडिंग गियर रनवे को छूने के बाद ‘बाल्क्ड लैंडिंग’ नामक प्रक्रिया में ‘गो अराउंड’ करने का फैसला किया।

35 मील दूर जाने पर बोलना पड़ा MAYDAY

एक सूत्र ने कहा, ‘बेंगलुरू हवाई अड्डे से लगभग 35 मील की दूरी पर कप्तान ने ‘MAYDAY’ कॉल किया।’ नाम न बताने की शर्त पर एक यात्री ने कहा, ‘अचानक और खड़ी चढ़ाई ने कई यात्रियों को अपनी सीटों के किनारे पर ला दिया, विमान में सवार कुछ लोग काफी डर गए थे।’

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version