राजा रघुवंशी के मर्डर में इस्तेमाल हथियार मिल गया है. इसी हथियार से सोनम बेवफा ने अपने पति पर कई वार करवाकर जान ले ली थी. पुलिस का कहना है कि पहला वार आरोपी विशाल ने किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजा ने जानलेवा हमले से खुद को बचाने की कोशिश भी की थी. इसी वजह से आकाश की शर्ट पर खून भी लगा. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में इस हथियार को गोवाहटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा था.

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ED ने इस केस में पूछताछ के लिए भेजा समन

सोनम राजा की पूरी कहानी

इस बीच मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को मांग की कि इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम के साथ ही उसके पूरे परिवार का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए. राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी.

रैश ड्राइविंग पर जताई आपत्ति, तो रैपिडो ड्राइवर ने महिला को बीच सड़क जड़ा थप्पड़; VIDEO वायरल

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में ‘भाड़े के हत्यारे’ होने का संदेह जताया गया था, लेकिन बाद में मेघालय पुलिस को जांच में पता चला कि वे कुशवाह के दोस्त हैं. देश भर में चर्चा का विषय बने इस हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं.

सोनम के परिवार का हो नार्को टेस्ट

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर उनकी तेरहवीं की रस्म के दौरान उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने संवाददाताओं से कहा,‘‘हम चाहते हैं कि सोनम के साथ ही उसके माता-पिता, उसके भाई गोविंद और उसकी भाभी का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए. ‘मेरे छोटे भाई के हत्याकांड के घटनाक्रम से जुड़े नये वीडियो सिलसिलेवार तौर पर सामने आ रहे हैं. ऐसे में हमें लगता है कि राजा के हत्याकांड में और लोग भी शामिल हैं.”

रैश ड्राइविंग पर जताई आपत्ति, तो रैपिडो ड्राइवर ने महिला को बीच सड़क जड़ा थप्पड़; VIDEO वायरल

विपिन ने कहा कि घटनाक्रम से जुड़े नये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों से सख्ती के साथ पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अब तक ये वीडियो सार्वजनिक क्यों नहीं किए थे? उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की जांच पर संतोष जताया. राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने कहा,‘‘हमारा परिवार मेघालय पुलिस की जांच से संतुष्ट है.” इस बीच, राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम का भाई गोविंद इंदौर के इस ट्रांसपोर्ट कारोबारी की तेरहवीं की रस्म में शामिल हुआ. हालांकि, राजा के परिवार ने कहा कि गोविंद को इस रस्म के लिए नहीं बुलाया गया था.

सोनम का भाई जबरन आया तेरहवीं में

गोविंद ने तेरहवीं की रस्म के दौरान कहा,‘‘मैं यहां क्षमा-याचना करने आया हूं. अगर किसी व्यक्ति को हम पर शक है, तो हम खुद बोल रहे हैं कि हमारी जांच होनी चाहिए. हम राजा रघुवंशी के परिवार के साथ हैं.” सोनम का भाई गोविंद उज्जैन में 13 जून को राजा रघुवंशी के पिंडदान की रस्म में भी शामिल हुआ था. हालांकि, राजा रघुवंशी का परिवार धीरे-धीरे गोविंद से दूरी बना रहा है और उसे लेकर परिवार की तल्खी साफ दिखाई देने लगी है. राजा रघुवंशी के एक अन्य बड़े भाई सचिन ने कहा,‘‘मैंने तेरहवीं की रस्म के दौरान गोविंद से कोई बात नहीं की. वह हमदर्दी दिखाने आया होगा. हमने उसे नहीं बुलाया था.”

Raja Raghuvanshi murder case : वो दो मिनट जिनमें भाई ने पहचाना बहन सोनम ही है कातिल, जानिए नरबली वाले सवाल पर क्या कहा

राजा रघुवंशी की तेरहवीं की रस्म के दौरान जो भोजन बनाया गया, उसमें गुलाब जामुन और वे अन्य व्यंजन शामिल थे जो इस ट्रांसपोर्ट कारोबारी को बेहद पसंद थे. इस रस्म में रघुवंशी के परिजनों के साथ ही नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए.

राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे. मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है.

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version