हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. मेडिपल्ली के उपनगर बालाजी हिल्स में एक व्यक्ति को अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर उसके शव के अंगों को ठिकाने लगाते हुए पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले ही सिर, हाथ और पैर मूसी नदी में फेंक चुका था, जबकि महिला का धड़ उसके घर में बरामद हुआ. 21 साल की स्वाति पांच महीने की गर्भवती थी. उसकी हत्या पति महेंद्र ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की. महेंद्र एक राइड-हेलिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए और कुछ हिस्सों को नदी में फेंक दिया.

Massive ED Raid: कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पर ED की बड़ी कार्रवाई, बरामद हुए 12 करोड़ कैश

हत्या के बाद महेंद्र ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है. बहन को शक हुआ और उसने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी, जो उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया. डीसीपी पी. वी. पद्मजा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महेंद्र ने हत्या की बात कबूल कर ली.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. गोताखोरों की मदद से नदी में फेंके गए अंगों की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. फोरेंसिक टीम ने महिला के धड़ से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा.

CISF में पहली बार ऑल-वुमेन कमांडो यूनिट, फ्रंटलाइन पर महिला शक्ति

महिला के पिता ने बताया कि दामाद के साथ उनके संबंधों में खटास आ गई थी और बातचीत बंद हो गई थी. उन्होंने कहा, “मेरी बेटी कहती थी कि सब ठीक है, लेकिन वह उसे लगातार प्रताड़ित करता था. उसे भी वही सज़ा मिलनी चाहिए जो उसने मेरी बेटी को दी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और त्वरित जांच व कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version