रिटायर्ड बैंक कर्मी का घर खाली था. मौका देखकर शातिर चोरों का गैंग अंदर घुस गया. सामान चुराया. भूख लगी तो मैगी बनाकर पार्टी की. एसी चलाकर आराम से सुस्ताए और फिर पूरे घर पर हाथ साफ करके निकल गए. लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी से चोरों के गैंग की पहचान कर ली. जब वो लोग चोरी का सामान आपस में बांट रहे थे, तभी पुलिस ने दबिश डाल दी. जवाबी फायरिंग में चोरों का सरगना घायल हो गया. बाकी सात चोर भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

अब केवल 45 दिन तक ही सुरक्षित रखे जाएंगे चुनाव प्रक्रिया के वीडियो और फोटो, EC ने क्यों घटाया समय?

चोरी की यह अजीबोगरीब वारदात बीते दिनों लखनऊ में सामने आई. रिटायर्ड बैंक कर्मी राजधानी के गाजीपुर थाने के इंदिरा नगर इलाके में रहते हैं. वह अपने इलाज के लिए दिल्ली अपने बेटों के पास गए थे. पुलिस के मुताबिक, घर को खाली देखकर चोरों ने पहले उसकी रेकी की. उसके बाद चोरी करने की नीयत से घर में घुस गए.

रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में अंदर घुसने के बाद चोरों के गैंग ने लूटपाट की. जो सामान हाथ लगा, उठा लिया. इस दौरान भूख लगने पर मैगी पार्टी की. घर में लगा एसी चलाया. आराम से सुस्ताने लगे. जब मन भर गया तो पूरे घर को तितर-बितर कर दिया. घर में रखे सामान को लेकर आराम से निकल गए.

घर वालों को चोरी का पता चला तो थाने में जाकर लिखित शिकायत दी. मुकदमा दर्ज हो गया. पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इससे शातिर चोर गैंग की पहचान हो गई. लखनऊ पुलिस ने चोरों के ठिकाने का पता लगाने के लिए मुखबिरों का जाल फैलाया.

दिव्यांग छात्र ने जन्मदिन की कुछ ऐसे दी बधाई की भावुक हो गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें वीडियो

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के पता चला कि एक जगह पर शातिर चोर गैंग का सरगना बाकी साथियों के साथ चोरी का माल बांट रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस दबिश देने पहुंची. पुलिस को देखकर पूरा गैंग बौखला गया और भागने की कोशिश की.

पुलिस ने बताया कि जब चोरों को पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो गैंग के सरगना ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. उसके बाद जवाबी फायर में सरगना घायल हो गया. पुलिस ने घायल सरगना सहित गैंग के बाकी सात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version