प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बाद अब ओडिशा पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूल बरसाए। इस दौरान भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज ओडिशा की पहली बीजेपी की सरकार ने सफलता के साथ एक साल पूरा किया है। ये वर्षगाठ सिर्फ सरकार की नहीं है। ये सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ हैं। यह एक साल जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित है। ये ओडिशा के करोड़ों मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने के ईमानदार प्रयास का एक शानदार वर्ष है।’

तीसरा देश शामिल हुआ तो… इजरायल के साथ जंग पर ईरानी दूतावास; आज रात ईरान से कई भारतीय छात्रों की वापसी

पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें

  1. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि ओडिशा भारत के विरासत का दिव्य सितारा है। ओडिशा सैकड़ों वर्षों से भारतीय सभ्यता को, हमारी संस्कृति को समृद्ध करता रहा। महाप्रभु जगन्नाथ हमारे लिए अराध्य भी हैं और प्रेरणा भी हैं और महाप्रभु के आशीर्वाद से श्रीमंदिर से जुड़े विषयों का समाधान भी हो गया है। यहां सरकार बनते ही श्रीमंदिर के चारों द्वार खोल दिए थे। श्रीमंदिर का रत्न भंडार भी खुल गया है। ये कोई राजनीतिक, जय-विजय का विषय नहीं है। ये करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने का कार्य हुआ है।
  2. पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले मैं कनाडा में जी7 समिट के लिए गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा कि अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर के जाइए। साथ में खाना खाएंगे बातें करेंगे। उन्होंने निमंत्रण दिया। मैंने ट्रंप को कहा आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने उनके निमंत्रण को नम्रतापूर्वक मना किया और आपका प्यार महाप्रभु की भक्ति मुझे इस धरती पर खींचकर के ले आई है।
  3. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक देश में लोगों ने कांग्रेस का मॉडल देखा है। कांग्रेस के मॉडल में न सुशासन था और ना ही लोगों का जीवन आसान था। विकास परियोजनाओं को अटकाना, लटकाना, भटकाना, घनघोर करप्शन यही कांग्रेस के विकास मॉडल की पहचान थी। अब देश पिछले कुछ वर्षों से व्यापक तौर पर बीजेपी के विकास का मॉडल देख रहा है। बीते दशक में देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां पहली बार भाजपा की सरकारें बनीं। इन राज्यों में सिर्फ सरकार नहीं बदली, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का भी नया दौर शुरू हुआ है।
  4. पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा भी दशकों से अनेक समस्याओं से जूझ रहा था। गरीब तक, किसान तक, उनका पूरा हक नहीं पहुंच पाता था। भ्रष्टाचार और लाला फीताशाही हावी थी। ओडिशा का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहाल था। कई चुनौतियां ओडिशा का दुर्भाग्य बन गई थीं। इन चुनौतियों के समाधान के लिए बीते एक साल में भाजपा सरकार ने पूरी मजबूती के साथ काम किया है। विकास का डबल इंजन जो यहां चला है, उसका फायदा भी दिख रहा है। आज भी यहां जो हजारों करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट का जो लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उसमें भी डबल इंजन की छाप है।
  5. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा जन्म गुजरात में हुआ। हमारे यहां सूरत में दो कदम चलिएगा तो कोई ना कोई ओड़िया आदमी मिलेगा। वहां बहुत सारे ओडिशा के लोग रहते हैं। वहां भी उन्हें मुफ्त इलाज मिलेगा। पहले ओडिशा के किसानों को किसान सम्मान निधि का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। आज केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। चुनाव के दौरान जो भी गारंटी माताओं, बहनों, किसानों और नवजवानों को हमने दी थी, उसे तेज गति से जमीन पर उतारा गया है।
  6. पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक जिस पार्टी ने देश पर शासन किया। उसने आदिवासियों को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया। इन लोगों ने आदिवासी समाज को ना विकास दिया ना भागीदारी दी। इन लोगों ने देश के बड़े हिस्से को नक्सलवाद, हिंसा और अत्याचार की आग में धकेल दिया। हालत ये थे कि 2014 से पहले तक देश में सवा 100 से अधिक आदिवासी बाहुल्य जिले नक्सली हिंसा की चपेट में थे। आदिवासी क्षेत्रों को रेड कॉरिडोर के नाम पर बदनामी दी गई। इनमें से अधिकतर जिलों को पिछड़ा घोषित करके पल्ला झाड़ लिया गया था।
  7. पीएम मोदी ने कहा कि जिस तेजी से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, उससे बहुत जल्द ही आदिवासी समाज को हिंसा से मुक्ति मिलेगी। देश में नक्सलवाद खत्म होगा, ये मोदी की गारंटी है। पहली बार जनजातिय विकास के लिए दो बहुत बड़ी राष्ट्रीय योजनाएं देश में बनी है। इन दो योजनाओं पर 1 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, ओडिशा की बेटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमें इस योजना के लिए मार्गदर्शन दिया।
  8. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास को पूर्वी भारत से ही गति मिलेगी। ये पूर्वोदय का कालखंड है। इसी भाव के साथ हम ओडिशा सहित पूरे पूर्वी भारत के विकास में जुटे हैं। एक साल पहले यहां भाजपा सरकार बनने के बाद इस अभियान में और गति आ गई है। ओडिशा के पारादीप से लेकर जारसुगुड़ा तक औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। ओडिशा में रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी पर केंद्र सरकार हजारों करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
  9. पीएम मोदी ने कहा कि बड़े लक्ष्य पाने के लिए हमें बहुत दूर तक देखना होता है। दूरदृष्टि रखनी होती है। ओडिशा भाजपा सरकार के पास 2047 के लिए भी रोडमैप है, जब देश के आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे। मुझे भरोसा है कि ओडिशा के प्रतिभाशाली और मेहनती नौजवानों को सामर्थ्य से हर लक्ष्य को हम जरूर प्राप्त करेंगे। हम सब मिलकर ओडिशा को नई बुलंदी तक पहुंचाएंगे।
Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version