कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तानाखार मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रेलर और विंगर वाहन की भीषण टक्कर में दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और आपातकालीन सेवाओं (112 और 108) की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

व्हिस्की-कारों से लेकर मेकअप सामान तक… भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा

विंगर वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें एकलव्य विद्यालय, पोड़ी उपरोड़ा के शिक्षक, शिक्षिकाएं और दो छात्र शामिल थे। ये सभी कटघोरा से विद्यालय जा रहे थे। घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान हिंदी साहित्य शिक्षिका मंजू शर्मा (30) निवासी दिल्ली और अंजना शर्मा कंप्यूटर शिक्षिका (34) ) हरियाणा के रूप में हुई।

दो रॉल्स रॉयस कारों पर बेंगलुरू में 38 लाख का जुर्माना लगा तो क्यों फंस गए अमिताभ बच्चन और आमिर खान?

अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पी.वी., दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, निखिल यादव, और 12 वर्षीय छात्रा रुचिका चटर्जी घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं एकलव्य विद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। ये सभी दिल्ली, हरियाणा, और केरल के निवासी हैं और कटघोरा में किराये के मकानों में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेलर चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। कटघोरा थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version