कांकेर: जिले के जामगांव में धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है. धर्मांतरित ग्रामीण की मौत के बाद उनके शव को दफनाने पर दो दिनों से गांव में तनाव की स्थिति है. आज आक्रोशित भीड़ ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ईसाई समुदाय ने गांव की जमीन पर जबरन शव को दफनाया है.

पहलगाम के गुनहगारों का काम तमाम! कौन था मास्टरमाइंड मूसा और बाकी 2 आतंकी, जो हो गए ढेर

इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. जामगांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि दफनाया गया शव बाहर निकालकर ईसाई कब्रिस्तान में दफन किया जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों की चेतावनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से बैलेंस चेक पर लगेगी लिमिट, जानें नए नियम

मृतक सोमलाल राठौर के भाई ने बताया कि हमारे गांव की परंपरा को तोड़ा गया है. हमें बिना बताए शव को दफना दिया गया. हमारी मांग है कि शव को बाहर निकाला जाए, ताकि रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर सकें.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version