धर्मपुर: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती शाम से ही भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से एक तरफ कुल्लू से आ रही व्यास नदी उफान पर थी तो दूसरी तरफ बारिश की वजह से स्थानीय नदी और नालों में भी ऊफान आ गया। देर रात सड़कों पर इतना पानी भर गया, जिससे धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह पानी में डूब गया।

इस दौरान कई बसें भी डूब गईं। मिली जानकारी के मुताबिक, पानी के तेज बहाव में कई वाहन भी बहे हैं और दर्जनों दुकानें जल मग्न हैं।

Pooja Khedkar : अपहरण केस में पुलिस वालों से भिड़ गईं पूजा खेडकर की मां, पिता भी फरार; क्या है पूरा मामला

पानी की वजह से हर जगह सिर्फ तबाही ही तबाही

धर्मपुर में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। जिधर देखो उधर तबाही का मंजर साफ नजर आता है। दुकानें, बसें डूबी हुई हैं। पानी कम होने के बाद बसें मलबे में पलटी हुई दिखीं, वहीं दुकानों की हालत भी जर्जर दिखी। लोग इस तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं और ईश्वर से जल्द सब कुछ ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान: ‘बिहार SIR पर हमारा फैसला पूरे देश पर लागू होगा’, जानिए चुनाव आयोग को लेकर और क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज अधिकतर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। आज रात आज शाम कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं; अन्यथा, अधिकतर बादल छाए रहेंगे।

मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर चली गईं। जब पानी कम हुआ तो जो नजारा दिखा वो कंपा देने वाला था। चारों तरफ फैले मलबे में बसें पलटी पड़ी थीं। गनीमत ये रही कि जिस समय बाढ़ के पानी ने धर्मपुर में बस अड्डे को अपनी चपेट में लिया, उस समय वहां कोई यात्री नहीं था। नहीं तो लोगों की जान को खतरा हो सकता था।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version