कोलकाता: कोलकाता में लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है. पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉ कॉलेज का एक पूर्व छात्र भी शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अभी तक कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस के अनुसार जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से एक ने पीड़िता को पहले शादी का प्रस्ताव दिया था. जब पीड़िता ने वो प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस की जांच के बीच अब इस मामले को लेकर सियासत पारा भी चढ़ने लगा है. टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने इस घटना को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर दोस्त ही रेप करने लग जाए तो क्या ही किया जा सकता है.

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला के निधन के बाद आखिरी पोस्ट वायरल, सदमे में फैन्स

टीएमसी सांसद ने अपने बयान में कहा है कि मैं लॉ कॉलेज में हुई घटना का पक्षधर नहीं हूं, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. कुछ लोग इस तरह का अपराध करते हैं लेकिन अगर कोई दोस्त अपने दोस्त का बलात्कार करे तो क्या किया जा सकता है. क्या स्कूलों में पुलिस होगी? छात्रों ने एक अन्य छात्रा के साथ ऐसा किया. उसकी (पीड़िता) सुरक्षा कौन करेगा? यह (साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज) एक सरकारी कॉलेज है. क्या पुलिस हमेशा वहां रहेगी?

बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी ने राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि मौजूदा सरकार के राज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. आज स्थिति ये है कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं खुदको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं.

सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया झटका, कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन के फैसले को किया खारिज

भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने कसबा थाने के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर है.पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. इस घटना में कुछ भाजपा कार्यकर्ता चोटें भी आई हैं. जबकि कुछ कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरसात में भी लिया है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version