ओडिशा में फिर एक लड़की जल गई है। पुरी जिले में हुई घटना में इस लड़की को तीन अज्ञात लोगों ने जला दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की अपनी दोस्त के घर जा रही थी। शुरू में उसे पुरी के पीपिली अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालात खराब होने के चलते फिर उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती किया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक यह लड़की 40 फीसदी तक जली है। हालांकि उसकी स्थिति अब स्थिर बताई गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ओडिशा में एक छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी। उसने एचओडी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

मानसून सत्र में गरज के साथ बरसने की है विपक्ष की तैयारी, जानें सरकार को किन मुद्दों पर घेरेंगे

तीन की संख्या में थे अपराधी

ताजा मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर हुई। यह घटना बालंगा पुलिस थानाक्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने उसका भार्गवी नदी के तट तक पीछा किया। यहां पर सुनसान इलाका देखकर इन लोगों ने लड़की को आग लगा दी। इसके बाद यह लोग वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने जब लड़की की चीख सुनी तो मदद के लिए दौड़े। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

अपराधियों की मंशा स्पष्ट नहीं

पुलिस सूत्रों का कहना है हमले के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कई एंगल से मामलों की जांच कर रही है। इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए, ओडिशा के उप-मुख्यमंत्री प्रवती पारिदा ने कहा कि पुलिस को तुरंत दोषियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। पारिदा ने कहा कि लड़की को सर्वश्रेष्ठ संभव उपचार प्रदान करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़की के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस

छात्रा ने लगा ली थी खुद को आग

यह घटना एक प्रमुख सरकारी कॉलेज की एक छात्रा के आत्मदाह के कुछ ही दिन बाद हुई है। इस घटना में लड़की ने एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बाद में शिकायतों को नजअंदाज किए जाने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसके बाद से राज्य में लड़कियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, पूरे देश में आक्रोश है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version