नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षक अधिकारी नियुक्त करने का फैसला लिया है. खेल जगत में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है. हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. कुछ लोग यूपी सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे सही बता रहे हैं. दरअसल विशेष नियमावली 2022 के तहत क्रिकेटर रिंकू सिंह का चयन इस पद के लिए किया गया है. लेकिन इस पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है और रिंकू सिंह ने हाईस्कूल तक पास नहीं किया है. ऐसे में सरकार के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है.

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचे शुभांशु शुक्ला और उनके साथी, तस्वीरें आईं सामने

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग

सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इस पद के लिए रिंकू सिंह के चयन को सही बताया है.

एक यूजर ने लिखा,पढ़ाई करके किसी ने जॉब ली तो कोई खेल कूदकर…अरे भाई गरीब का बच्चा अपने दम पर खेलकर यहां तक पहुंचा है.

एक यूजर ने लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को BSA बना दिया है, यह ख़बर आते ही कुछ लोगों के ज़ोरदार पेट दर्द होने लगा.

रथ तैयार, भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा आज शाम 4 बजे से शुरू, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह… देखें PHOTOS

सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा, अगर रिंकू सिंह को खेल विभाग या पुलिस विभाग में रखते तो शायद ज्यादा अच्छा होता. लेकिन शिक्षा विभाग में नौकरी देकर लाखों पढ़े लिखे नौजवानों को चिढ़ाने का काम किया है. एक यूजर ने लिखा, रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग में अफसर बनाना ठीक नहीं है. इससे अच्छा है के पुलिस विभाग में बना देते कुछ.

एक अन्य यूजर ने लिखा, ये देश के पढ़े – लिखे युवाओं के साथ अन्याय है. अगर कुछ बनाना ही है तो क्रिकेट संस्थान में कोई पद दिया जाता तब तो ठीक था. लेकिन जिस चीज की जानकारी नहीं उसमें पद देना मूर्खता है.

बच जाएगी सोनम? राजा मर्डर केस में ट्विस्ट, मजिस्ट्रेट के सामने पलट गए 2 आरोपी, जानें अब आगे क्या

कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह के बीएसए के पद पर तैनात करने के प्रस्ताव पर विभाग में उच्च स्तर पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. ऐसे में उनकी नियुक्ति वाले विभाग में बदला भी जा सकता है. बता दें कि रिंकू सिंह समेत सात खिलाड़ियों की भी राजपत्रित अधिकारी के पद पर नियुक्ति की गई है. उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के नियम-7 के तहत श्रेणी-2 के राजपत्रित अधिकारी के पद पर ये नियुक्ति की गई है. बुधवार को सरकार की और ये जानकारी दी गई थी.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version