हरियाणा
टोहाना: हरियाणा के टोहाना में हुई एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी और उसके लिव इन पार्टनर को सरेआम चाकुओं से गोद कर मार डाला। शुक्रवार रात हुई इस वारदात के कुछ घंटों के बाद आज पुलिस ने टोहाना निवासी आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, हालांकि अभी तक पुलिस मर्डर में इस्तेमाल चाकू को बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों की पहचान 31 साल की पूजा और 24 वर्षीय उसके प्रेमी ऋतिक के रूप में हुई है।

फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी दीपक ने अपनी पत्नी के लिव इन में रहने के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

दोस्त की पत्नी के साथ ही शुरू हो गया अफेयर

पंजाब की रहने वाली पूजा की शादी टोहाना के किला मोहल्ला के रहने वाले दीपक के साथ 14 साल पहले हुई थी। दोनों के 11 और 7 साल के दो बेटे हैं। ऋतिक और दीपक दोस्त थे और एक ही कालोनी में रहते हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और दीपक की पत्नी पूजा भी वहीं काम करने लगी। इस दौरान ऋतिक का उसके घर आना जाना बढ़ गया और पूजा के साथ अफेयर शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि प्रेमी ऋतिक के लिए पूजा ने अपने पति और दो बच्चों को भी छोड़ दिया। करीब 6 महीनों से वह ऋतिक के साथ टोहाना के अंबेडकर चौक में किराये पर लिव इन में रहने लगी। इस रंजिश में दीपक ने पूजा और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या की प्लानिंग बनाई।

पत्नी पर चाकू से 11 वार तो बॉयफ्रेंड पर 3 वार किए

शुक्रवार रात लगभग 8 बजे आरोपी दीपक पूनिया फैक्ट्री वाली गली से गुजर रहा था। तभी सामने से बाइक पर पूजा और ऋतिक आते दिखाई दिए। उसने बाइक को रुकवाया और अपने कपड़ों में छुपाया चाकू निकाला और पूजा पर हमला किया, फिर ऋतिक पर ताबड़तोड़ वार किए। पत्नी पर चाकू से 11 वार तो बॉयफ्रेंड पर 3 वार किए।

दोनों के चीखने की आवाज आई तो लोग अपने घरों से बाहर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

बहरहाल आरोपी दीपक सलाखों के पीछे पहुंच चुका है लेकिन उसे अपने कृत्य पर कोई पश्चाताप नहीं है। बल्कि चेहरे पर सुकून के भाव हैं कि उसने विश्वासघाती पत्नी और दोस्त को उनके किये की उचित सजा दी है।

यह भी पढ़ें: शादी से लौट रहे थे बाराती, तभी बेकाबू होकर खाई में गिर गई कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें: माता की जात को जा रहे लोगों पर मस्जिद से पथराव, आक्रोशित लोगों ने कर दिया चक्का जाम, तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें: रेड पड़ी तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर, करोड़ों में कैश बरामद; सामने आया VIDEO

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version