फरीदाबाद: मशहूर Youtuber और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इशांत गांधी उन तीन शूटरों में से एक है जो एल्विश यादव के घर फायरिंग करने आए था. इशांत को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान इशांत के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इशांत उर्फ इशू गांधी ने पुलिस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ऊपर फायर किया था. लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी ने बाकी 2 शूटरों के बारे में भी जानकारी दी है.

Supreme Court On Stray Dogs : डॉग लवर्स की आंखें सुप्रीम कोर्ट पर, दिल्ली-NCR में स्ट्रे डॉग्स पर आज आएगा फैसला

क्या है पूरा मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं थी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी थी, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर के बाहर आते और दूर से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे थे. कुछ सेकंड बाद, उनमें से एक मुख्य द्वार पर झुका और गोलियां चलाता रहा, फिर दोनों भाग गए. इसकी हमले की जिम्मेदारी ‘भाऊ गिरोह’ ने ली है.

Rahul Gandhi की गाड़ी के Driver पर केस दर्ज, पुलिसकर्मी को लगी थी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर की थी. एल्विश यादव का परिवार दूसरे और तीसरे फ्लोर पर रहता है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घर का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले. ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

बता दें एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते साल उन पर सांप के जहर की अवैध सप्लाई और रेव पार्टियों में इसके इस्तेमाल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया था. इस केस में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, जिससे सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी. आरोप था कि एल्विश कुछ निजी पार्टियों में प्रतिबंधित जहरीले पदार्थों का इंतजाम करते थे, जिनमें सांप का जहर शामिल था. हालांकि, एल्विश ने इन सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था. यह मामला अभी भी कोर्ट में है और जांच एजेंसियां इस मामले में सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं.

Rahul Gandhi कांग्रेस के युवा नेताओं से घबराए, PM मोदी का करारा हमला

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version