श्रीनगर: अवामी इत्तेहाद पार्टी ने बारामूला से अपने सांसद इंजीनियर राशिद द्वारा अपने वकील एडवोकेट जावेद हुब्बी के साथ हाल ही में हुई कानूनी मुलाकात के दौरान किए गए खुलासों पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है. इंजीनियर राशिद तिहाड़ जेल में बंद हैं. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले जेल नंबर 3 में बंद किन्नरों से इंजीनियर राशिद की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद किन्नरों ने राशिद की पिटाई कर दी थी. हालांकि सूत्रों ने हत्या की प्लानिंग और बाकी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: सीने में धंसे चाकू संग जब स्कूल से सीधे थाने पहुंचा बच्चा

एडवोकेट हुब्बी ने कहा कि इंजीनियर राशिद ने खुलासा किया है कि कैसे “तिहाड़ जेल अधिकारियों ने कश्मीरी कैदियों को परेशान करने के लिए नए तरीके ईजाद किए हैं, जिसमें जानबूझकर बैरकों में पुरुष किन्नरों को रखा जाता है, जिन्हें भड़काने, हमला करने और शत्रुतापूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.”

बाल-बाल बच गए इंजीनियर राशिद: हुब्‍बी

साथ ही उन्होंने बताया कि इंजीनियर राशिद उस वक्‍त बाल-बाल बच गए, जब पुरुष किन्नर कैदियों के एक समूह ने मिलकर उन पर एक गेट गिरा दिया और धक्का दिया. हुब्बी ने कहा कि वह एक बच गए. अगर यह सीधे लगता तो जानलेवा हो सकता था. यह उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की जानबूझकर की गई कोशिश से कम नहीं है.

राशिद के विवरण के अनुसार, बीरवाह के अयूब पठान, कमरवारी के बिलाल मीर और श्रीनगर के अमीर गोजरी सहित कश्मीरी कैदियों पर सबसे पहले इन पुरुष किन्नरों ने हमला किया, जबकि कुपवाड़ा के अर्शीद तंच को भी अपमानित किया गया.

CRIME NEWS : 7 साल के बच्चे की मासूम गलती ने 9 साल के भाई की जान ले ली, जानिए पूरा मामला

कश्‍मीरियों को निशाना बनाने का लगाया आरोप 

हैरानी की बात यह है कि इंजीनियर राशिद ने आरोप लगाया है क‍ि इन पुरुष किन्नरों को एचआईवी पॉजिटिव घोषित किया गया है और जानबूझकर उन्हें कश्मीरी बंदियों के साथ रखा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि तिहाड़ जेल के अंदर कुख्यात गैंगस्टर पिछले तीन महीनों से कश्मीरियों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाकर इस अभियान का समर्थन करते दिख रहे हैं.

अवामी इत्तेहाद पार्टी ने गहरी चिंता और पीड़ा व्यक्त करते हुए स्वतंत्र जांच, जेल अधिकारियों की सख्त जवाबदेही और इंजीनियर राशिद के साथ सभी कश्मीरी बंदियों की सुरक्षा और सम्मान की तत्काल गारंटी की मांग की है.

बीच आसमान से वापस लौटा Indigo का विमान, अबू धाबी के लिए भरी थी उड़ान, 180 यात्री थे सवार

कहासुनी के बाद किन्‍नरों ने की थी पिटाई

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, इंजीनियर राशिद तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद हैं. 7-8 दिन पहले जेल नंबर 3 में बंद किन्नरों से इंजीनियर राशिद की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद किन्नरों ने राशिद की पिटाई कर दी थी. हालांकि इस घटना में राशि को मामूली चोटें आई थीं.

उन्‍होंने बताया कि तिहाड़ की जेल नंबर-तीन में ही किन्नर कैदियों को रखा जाता है. फिलहाल सिर्फ तीन किन्नर कैदी ही तिहाड़ में बंद हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि हत्या की प्लानिंग और बाकी आरोप बेबुनियाद हैं.

इंदौर राजा रघुवंशी मर्डर केस: 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम और प्रेमी राज समेत 5 आरोपी नामजद

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version