कोच्चि: केरल के कोच्चि से रवाना हुआ इंडिगो के एक विमान को वापस कोच्चि में उतारना पड़ा। यह विमान कोच्चि से रवाना होकर अबू धाबी जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही तकनीकी खराबी देखने को मिला, जिसके बाद विमान को वापस लौटने के निर्देश दिए गए। बता दें कि अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरता रहा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर PM Modi का करारा जवाब- कह दी ये बड़ी बात

दूसरे विमान से यात्रियों को पहुंचाया अबू धाबी

फिलहाल इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण विमान बीती रात लगभग 1:44 बजे कोच्चि लौट आया। उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।

इंदौर राजा रघुवंशी मर्डर केस: 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम और प्रेमी राज समेत 5 आरोपी नामजद

इंदौर में भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि एक अन्य मामले में एक दिन पहले ही राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में खराबी का मामला सामने आया। इस प्लेन के इंजन में भी खराबी के बारे में पता चला है। प्लेन के इंजन में खराबी के बारे में उस समय पता चला जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने गैर-जानलेवा आपात स्थिति के लिए ‘पैन-पैन’ का संदेश दिया। एयरपोर्ट के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

Mumbai Blast Threat: मुंबई पर 400 किलो RDX हमले की धमकी, नोएडा से धमकीबाज गिरफ्तार

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version