नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के दोस्ती वाले बयान के बाद PM मोदी का बयान सामने आया है। PM मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”

इंदौर राजा रघुवंशी मर्डर केस: 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम और प्रेमी राज समेत 5 आरोपी नामजद

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बयान दिया था?

व्हाइट हाउस में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं मोदी के साथ हमेशा मित्रवत रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।”

राष्ट्रपति ट्रंप से भारत को खोने संबंधी उनके ट्रुथ सोशल पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे।”

Mumbai Blast Threat: मुंबई पर 400 किलो RDX हमले की धमकी, नोएडा से धमकीबाज गिरफ्तार

भारत और अमेरिका के बीच चल रहा है व्यापारिक तनाव

ट्रंप की हाई टैरिफ की नीति की वजह से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव चल रहा है। दरअसल ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप की इस नीति से भारत में भी हड़कंप मचा हुआ है और जनता ट्रंप की आलोचना कर रही है। वहीं विपक्षी भी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर रवैया अपना रहे हैं।

ऐसे दौर में ट्रंप का पीएम मोदी को दोस्त कहना और पीएम मोदी द्वारा ट्रंप को धन्यवाद देना चर्चा में बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि ट्रंप और मोदी का इस तरह एक दूसरे के प्रति नरम होना और बयान के जरिए दोस्ती की बात करना एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। अब नया सवाल ये है कि ट्रंप टैरिफ को लेकर नरम रुख अपनाएंगे या नहीं?

तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 13 आरोपी दबोचे गए

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version