उत्तरप्रदेश
मैनपुरी: मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बाद उसकी पत्नी का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पत्नी ने उसकी हकीकत को बयां किया है। पत्नी का आरोप है कि वो दरिंदा है। उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। सिगरेट से दागता था। इतना ही नहीं उसे घर से निकाल दिया गया।

शहर के हर लोगों तक पहुंच गए अश्लील वीडियो

भाजपा के एक मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ये वीडियो शहर भर में लोगों के बीच पहुंच गए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरे दिन उनके बेटे की पत्नी का भी एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में पुत्रवधू ने भाजपा नेत्री के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई और भाजपा नेत्री के बेटे के वीडियो वायरल हुए। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।

भाजपा नेत्री के बेटे का पत्नी से चल रहा है विवाद

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति के सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करता था।

आखिर 130 वीडियो कैसे हुए वायरल

इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने लिए आड़े हाथों

इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी है। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

यह भो पढ़ें: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाईल बनाकर विडीयो वायरल करने वाले 2 महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

यह भो पढ़ें: कौन है इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली? जिसे कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

यह भो पढ़ें: पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग लिव इन में रहती थी पत्नी, गुस्साए पति ने दोनों को सरेराह चाकू से गोदकर मार डाला

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version