* 300 अतिशेष का किया गया समायोजन
* 2 दिव्यांग को रखा गया यथावत

कोरबा:  राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत और शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक की उपस्थिति में कोरबा जिले के 15 अतिशेष प्रधान पाठकों और 287 सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया राजीव गांधी आडिटोरियम टांसपोर्ट नगर में पूरी कर ली गई। कुल 302 अतिशेष में से दो शिक्षक के दिव्यांग होने पर उन्हें यथावत रखा गया है। शेष 300 अतिशेष का पदस्थापना शिक्षकविहीन तथा एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला में कर दी गई है।

प्राथमिक शाला के अतिशेष शिक्षकों (प्रधान पाठक/सहायक शिक्षक) की कांउसलिंग प्रक्रिया में सर्वप्रथम वरिष्ठता के आधार पर अतिशेष प्रधानपाठकों की काउंसलिंग की गई। प्रक्रिया में प्रधानपाठकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। 15 अतिशेष प्रधानपाठको में से काउसिलिंग में शामिल 4 प्रधानपाठकों ने विद्यालय चयन में असहमति और एक अनुपस्थित थे। 287 अतिशेष सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होकर सहायक शिक्षकों ने भी निर्धारित सूची में से पसंद के विद्यालयों का चयन किया। काउसिलिंग में शामिल 20 सहायक शिक्षकों ने विद्यालय चयन में असहमति और 21 सहायक शिक्षक अनुपस्थित थे। दो शिक्षक को दिव्यांग वर्ग में होने की वजह से यथावत रखा गया। कुल 300 प्रधान पाठक और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया देर शाम तक पूरी कर ली गई।

सभी को पदस्थापना आदेश भी मौके पर दे दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे,डीएमसी श्री मनोज पाण्डेय सहित सभी बीईओ उपस्थित थे।

शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगाःकलेक्टर

कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने बताया कि शासन के निर्देशों तहत के प्रथम चरण में 15 अतिशेष प्रधान पाठकों और 287 सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रकिया पूरी पारदर्शिता के साथ अपनाई गई। उन्होंने कहा है कि 300 एकल शिक्षकीय और शिक्षकविहीन विद्यालयों में अतिशेष शिक्षकों का समायोजन होने से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नियमित शिक्षक उपलब्ध होगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा…130 अश्लील वीडियो हुए वायरल, भाजपा में पसरा सन्नाटा तो विपक्ष ने साधा निशाना

यह भी पढ़ें: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाईल बनाकर विडीयो वायरल करने वाले 2 महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

यह भी पढ़ें: पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग लिव इन में रहती थी पत्नी, गुस्साए पति ने दोनों को सरेराह चाकू से गोदकर मार डाला

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version