कराची: तुर्किये में भूमध्यसागर से सटे तटीय शहर मारमारिस में सोमवार और मंगलवार कि दरमियानी रात भूंकप आया था। इसका असर पाकिस्तान के कराची में भी देखने को मिला। 5.8 तीव्रता वाले भूकंप ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया।

भूकंप से नुकसान तो ज्यादा नहीं हुआ, लेकिन इसकी आड़ में कराची के मलिर जेल से 216 कैदी फरार हो गए। अब पाकिस्तान में सैकड़ों खूंखार अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।

मलिर जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर कुछ कैदी मेन गेट से फरार हो गए।

दिवार तोड़कर फरार हुए कैदी

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैदी जेल की दिवार तोड़ कर फरार हुए हैं। जेल से भागने वाले कैदियों की संख्या अलग अलग बताई जा रही है, लेकिन जियो न्यूज ने 2016 कैदियों के मेन गेट से भागने की पुष्टि की है। इनमें 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अब भी फरार है। जेल सुपरिंटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार तड़के इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया जेल की कोई भी दिवार नहीं टूटी है।

कैदी बोले-पूरा जेल हो गया खाली

जेल से भागने वाले कैदियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 2 कैदी शॉर्ट्स में पैदल जाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा विक्ट्री का साइन भी दिखा रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स से एक कैदी कहता है कि ढाई साल से जेल में बंद थे। जब उससे पूछा गया कि कितने लोग भागे हो, तो वह कहता है कि पूरा जेल भाग गया।

देखें वीडियो:

https://x.com/PracticalSpy/status/1929789728049467395?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1929789728049467395%7Ctwgr%5E29d880dbc5119981c54356be6ad46902c7bce4a4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F

भूकंप के बाद कैदियों ने धक्का मुक्की की

गृह मंत्री लांजार ने बताया कि भूंकप के दौरान जेल में बंद सभी कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था। इस जेल में करीब 1000 कैदी बंद हैं। इस दौरान जेल में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर कुछ कैदी भाग निकले हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। इस अभियान में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF), रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कैदियों में भागने की होड़ लग गई थी, इस भगदड़ के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। वहीं कैदियों को रोकने की कोशिश में 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रोन में नजर आई थी राजा के पैरों की तस्वीर, हत्या का केस दर्ज करेगी पुलिस

यह भी पढ़ें: लकड़ी तस्करों का आतंक, डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी

यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को भगा ले गया कोचिंग सेंटर का संचालक, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version