कन्नूर: इस वक्त की बड़ी खबर केरल के कन्नूर जिले से सामने आ रही है। यहां केरल के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन की भतीजी और उनके पति का शव जली हुई अवस्था में मिला है। वहीं दोनों का शव मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंत्री की भतीजी और उनके पति का शव कन्नूर जिले के चिरक्कल स्थित उनके घर में जली हुई अवस्था में मिला था। वन मंत्री के भतीजी के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मान कर जांच कर रही है।

चपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच

विदेश रहता था बेटा

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीलेखा ए के (67) और उनके पति प्रेमराजन पी के (76) के रूप में हुई है, जो अकेले रहते थे। उनके बेटे विदेश में काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे तब सामने आई जब दंपति का कार चालक उनके घर पहुंचा। ड्राइवर को बेटे को पिक करना था, जो विदेश से लौट रहा था। इस दौरान घर अंदर से बंद था और बार-बार खटखटाने के बावजूद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

Rahul Gandhi’s Big Statement: मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या है वजह?

सिर पर मिला चोट का निशाना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने श्रीलेखा के सिर पर चोट के निशान देखे और घर से खून के धब्बों वाला एक हथौड़ा बरामद किया। पुलिस को शक है कि शवों को जलाने से पहले उनकी हत्या की गई होगी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति को आखिरी बार बुधवार को देखा गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घर में जबरन घुसने का कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल बलियापट्टम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Patna Political Clash: राहुल की रैली में PM मोदी के अपमान पर BJP-कांग्रेस वर्कर्स में झंडों-डंडों से भिड़ंत

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version