Goa Rape Case: उत्तर गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार एक ही इमारत में रहने वालीं 11, 13 और 15 वर्ष की उम्र की इन लड़कियों से सात और आठ जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। अधिकारियों के मुताबिक, ये पांचों एक साथ गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए पहुंचे थे। इनमें दो बड़ी लड़कियां बहनें हैं। 

पुलिस ने गेस्ट हाउस से लड़कियों को सुरक्षित निकाला

पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़कियां एक दिन पहले से लापता हैं। पुलिस ने कई टीमें गठित कीं और उसी दिन लड़कियों को गेस्ट हाउस से सुरक्षित निकालते हुए दो युवकों 19 साल के अल्ताफ मुझावर और 21 साल के ओम नाइक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल में एंट्री का रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर लिया है।

पलहगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार संसदीय समिति करेगी घटनास्थल का दौरा, 28 जून से शुरू होने की संभावना

गेस्ट हाउस मालिक और मैनेजर को क्यों किया अरेस्ट?

पुलिस अधीक्षक  राहुल गुप्ता ने बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक रजत चौहान (31) और मैनेजर मंसूर पीर (35) को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में ठहराने, कानून का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आसमान में संकट: तेज तूफान में हिला इंडिगो विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप, नाशिक में सुरक्षित लैंडिंग

ईद और बर्थडे पार्टी किया रूम बुक

गोवा पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित सभी लोग दोस्त हैं। एक होटल में ईद और बर्थडे पार्टी करने के लिए रूम बुक किए गए थे। ये सभी बर्थडे मनाने आए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर दोस्तों ने अपनी ही दोस्तों को हवस का शिकार बना लिया और लड़कियों के साथ जबरन रेप किया गया।

पटना में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो ने महिला कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर मौत

गेस्ट हाउस सील, रद्द होगा लाइसेंस

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा, “हम गेस्ट हाउस को सील कर रहे हैं और इसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। अगर गेस्ट हाउस मैनेजर और मालिक किसी बच्चे को उसके परिवार या परिजनों की अनुपस्थिति में कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version