हिसार: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ हिसार पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. 2500 पेजों की चार्जशीट को 3 महीने की जांच के बाद दायर किया गया है. सूत्रों के मुताबिक ज्योति के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के पक्के सबूत मिले हैं. पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि वो काफी लंबे से जासूसी कर रही थी. वो पाकिस्तानी एंबेसी के अधिकारी एहसान उर रहीम दानिश अली के लगातार संपर्क में थी. ज्योति ISI एजेंट शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लो से बात करती थी. पहलगाम हमले में ज्योति की भूमिका को लेकर जांच जारी है.

FASTag Annual Pass की धमाकेदार शुरुआत: लॉन्चिंग के पहले दिन ही ₹3000 पास की रही जबरदस्त डिमांड

इस वजह से हुआ शक

पाकिस्तान और चीन की यात्रा से शक के घेरे में ज्योति आई आई थी. ज्योति मल्होत्रा साल 2024 में 2 महीने के भीतर पाकिस्तान और फिर चीन गई थीं. यहीं से सुरक्षा एजेंसियों को ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा पर शक हुआ. ज्योति मल्होत्रा 17 अप्रैल 2024 को पाकिस्तान गई थीं. 15 मई तक वह पाकिस्तान में रहने के बाद भारत लौटी.  फिर 25 दिन बाद वो 10 जून को चीन चली गई और जुलाई तक चीन में रही. फिर 10 जुलाई को काठमांडू पहुंच गई.  इससे पहले वह करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान गई थी वहां पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ शरीफ से मिली थी और उनका इंटरव्यू तक किया था.

छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है कैबिनेट विस्तार, CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

हिसार निवासी 33 वर्षीय मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जेओ’ नामक यूट्यूब चैनल संचालित करती थी. उसे 16 मई ,2025 को गिरफ्तार किया गया था. भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश को जासूसी में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण 13 मई को निष्कासित कर दिया था.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version