40 Percent GST on Cigarette and Tobacco Products: ‘नेक्‍स्‍ट-जेन जीएसटी’ के तहत केंद्र ने मौजूदा 4 टैक्‍स स्‍लैब को घटाकर 2 तक सीमित करने का प्रस्‍ताव दिया है. नए प्रस्‍ताव पर जीएसटी काउंसिल की मुहर लगने के बाद नई दरें लागू हो जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिवाली से नई जीएसटी व्‍यवस्था लागू  हो सकती है. मौजूदा 5, 12, 18 और 28 की जगह केवल 5 फीसदी और 18 फीसदी टैक्‍स स्‍लैब का प्रस्‍ताव है.

FASTag Annual Pass की धमाकेदार शुरुआत: लॉन्चिंग के पहले दिन ही ₹3000 पास की रही जबरदस्त डिमांड

हालांकि इसके अलावा एक विशेष कैटगरी सिन गुड्स (Sin Goods) की भी है, जिस पर भारी जीएसटी लगाया जा सकता है. सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर है कि सिन गुड्स पर 40 फीसदी जीएसटी लगाया जा सकता है.

256 वाली सिगरेट 280 की पड़ेगी

सिगरेट, तंबाकू, गुटका, पान मसाले और अन्‍य तंबाकू उत्‍पाद सिन गुड्स की कैटगरी में ही आते हैं. यानी दिवाली के बाद इन पर 40 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा. फिलहाल इन तंबाकू उत्‍पादों पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है. इस हिसाब से देखें तो 256 रुपये में मिलने वाला सिगरेट पैकेट 280 रुपये में मिलेगा. इसी तरह गुटका, पान मसाला और अन्‍य तंबाकू उत्‍पाद भी महंगे हो जाएंगे.

हिसार पुलिस ने की YouTuber Jyoti Malhotra के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट दायर, जानें पाकिस्तानी एजेंट को लेकर क्या कहा

क्‍या रेवेन्‍यू बैलेंस करने का है फॉर्मूला?

सिगरेट और बाकी तंबाकू उत्पादों पर कंपन्सेशन सेस और अन्य टैक्सों के साथ-साथ 28 फीसदी जीएसटी लिया जाता है. सिन गुड्स की कैटगरी में आने वाले उत्पादों पर कई तरह के टैक्स वसूले जाते हैं, जिनमें जीएसटी के अलावा एक्साइज ड्यूटी, कंपन्सेशन सेस, एनसीसीडी (National Calamity Contingent Duty) शामिल है. इससे, तम्बाकू उत्पादों पर कुल इनडायरेक्ट टैक्स का बोझ 53 फीसदी हो जाता है.

सिन गुड्स की कैटगरी में आने वाले इन उत्‍पादों पर 31 मार्च 2026 को कंपन्सेशन सेस खत्म होने वाला है. ऐसे में  40 फीसदी जीएसटी लगाए जाने से तंबाकू उत्पादों से मिलने वाले रेवेन्यू को बरकरार रखा जा सकता है. बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ने तंबाकू उत्पादों की होने वाली बिक्री से कुल 72,788 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्‍ट किया था.

दामाद नहीं पूछ रहा था पत्नी का हाल, ससुराल वालों ने बीच बातचीत में पोल से बांधा

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version