मोरीगांव: असम की एक डॉक्‍टर ने 10 घंटे में 21 ऑपरेशन कर सबको चौंका दिया. जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को जब ये बात पता चली, तो उन्‍होंने डॉक्‍टर को कारण बताओं नोटिस थमा दिया है. मामला असम के मोरीगांव जिले के एक सिविल अस्पताल का है. यहां एक सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट ने सिर्फ 10 घंटे के अंदर 21 सी-सेक्शन डिलीवरी  (सिजेरियन सेक्शन) कर डाले. डिस्ट्रिक हेल्‍थ डिपार्टमेंट ने इस डॉक्‍टर को नसबंदी और पेशंट सिक्‍योरिटी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Hospital में महिला मरीज को बेहोशी की दवा देकर बलात्कार, इमरजेंसी वार्ड का Technician गिरफ्तार

मोरीगांव के अतिरिक्त जिला आयुक्त (स्वास्थ्य) ने 5 सितंबर को अस्पताल के मुख्य ऑपरेशन थिएटर में किए गए सिजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) प्रक्रिया के संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कंथेश्वर बोरदोलोई को नोटिस जारी किया है. डॉ. बोरदोलोई ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन पर प्रोटोकॉल का पालन न करने के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. वह इतनी सक्षम हैं कि सीमित समय में कई सर्जरी कर सकती हैं. इसमें कोई हैरान होने की बात नहीं है.

Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में खास पेन का इस्तेमाल अनिवार्य, बिना इसके वोट होंगे अमान्य

मोरीगांव जिला प्रशासन के लेटर में कहा गया है, ‘डॉ. बोरदोलोई ने 5 सितंबर को दोपहर 3:40 बजे से 6 सितंबर को सुबह 1:50 बजे के बीच एसटीएचजी सिविल अस्पताल, मोरीगांव के मुख्य ऑपरेशन थिएटर में 21 इमरजेंसी सी-सेक्शन ऑपरेशन किए हैं. ये सामान्‍य बात नहीं हैं. इससे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसा करना प्रोटोकॉल के खिलाफ है. इसलिए आपको सभी 21 सर्जरी की डिटेल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया जाता है.

‘हमें लगा था Russia-Ukraine जंग सिर्फ 10 दिन चलेगी, लेकिन…’, आर्मी चीफ ने Operation Sindoor पर दिया बड़ा बयान

डॉक्टर को प्रत्येक सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए डिटेल रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, जिसमें केस की तैयारी और नसबंदी प्रोटोकॉल का पालन शामिल है. प्रशासन ने उनसे प्रक्रियाओं के दौरान सर्जिकल उपकरणों को स्टरलाइज़ करने के लिए अपनाई जाने वाली तय प्रक्रियाओं का पालन कैसे हुआ यह भी बताने के लिए कहा गया है.

पिज्जा दुकान में एसी कंप्रेसर फटा, जोरदार धमाके से दहशत, 5 घायल

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version