छत्तीसगढ़
रायपुर: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने देशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 380 बीएड और डीएलएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के भी चार कॉलेज शामिल हैं, जिनकी मान्यता समाप्त होने से राज्य में कुल 250 सीटों की कटौती हो गई है। अब इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रवेश नहीं हो पाएगा।

क्यों रद्द हुई मान्यता?

एनसीटीई ने जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की है, उन्होंने शैक्षणिक वर्ष की अनिवार्य वार्षिक रिपोर्ट नहीं सौंपी थी। एनसीटीई द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी इन संस्थानों ने कोई जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट जमा न करने और नोटिस की अनदेखी करने के कारण, एनसीटीई की 423 वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

छत्तीसगढ़ में कितनी सीटों पर असर?

राज्य में कुल 140 बीएड कॉलेज और 89 डीएलएड कॉलेज संचालित हैं, जिनमें क्रमशः 14,500 और 6,700 सीटें उपलब्ध थीं। जिन चार कॉलेजों की मान्यता समाप्त की गई है, वहां बीएड, डीएलएड और बीएससी-बीएड कोर्स चलते थे। अब राज्य में इन कोर्सों की कुल 250 सीटें घट जाएंगी-जिसमें बीएड की 100, डीएलएड की 100 और बीएससी-बीएड की 50 सीटें शामिल हैं।

मान्यता रद्द किए गए कॉलेजों के नाम:

1) श्री कृष्णा कॉलेज, जांजगीर-चांपा

2) कांति दर्शन महाविद्यालय, राजनांदगांव

3) श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय, राजनांदगांव

4) श्री शिरडी साईं शिक्षण संस्थान, अंबिकापुर

यह भी पढ़ें: भूकंप ने हिला दिया पाकिस्तान, कराची का पूरा जेल हुआ खाली; सड़कों पर घूम रहे खूंखार अपराधी, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: ड्रोन में नजर आई थी राजा के पैरों की तस्वीर, हत्या का केस दर्ज करेगी पुलिस

यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को भगा ले गया कोचिंग सेंटर का संचालक, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version