छत्तीसगढ़
कोरबा: हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी के द्वारा भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया।

यह संस्था गवर्मेट ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ कटर कैल्चर कल्चर ,भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवम हाई कमीशन ऑफ इंडिया कुआलालंपुर मलेशिया से मान्यता प्राप्त संस्था है जिसका 550 वां कार्यक्रम था।संस्था के द्वारा आर्ट और कल्चर को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जाता है।

मलेशिया कुआलालंपुर के शतानंद ऑडोटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती शुभासिनी नारायण , विशिष्ट अतिथि के रूप में डी रमणी इब्राहम, और फाउंडर शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया एस पी केनन विशेष रुप से उपस्थित थे।

भारत संस्कृति यात्रा 2025 के द्वारा मलेशिया मे इंटरनेशनल ग्लोबल में आयोजित संगीत प्रतियोगिता मे भजन प्रतियोगिता, भरतनाटयम. सेमी क्लासिकल सॉन्ग प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कत्थक प्रतियोगिता, मॉर्डन डांस प्रतियोगिता, फोक डांस प्रतियोगिता, रबिन्द्र नृत्य प्रतियोगिता, सेमी क्लासिकल डांस, नॉन क्लासिकल डांस प्रतियोगिता आयोजित किय गया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के जूनियर क्लासिकल डांस कैटेगरी में आष्विका साव ने दूसरा स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया। उन्हें मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती शुभासिनी नारायण , विशिष्ट अतिथि डी रमणी इब्राहम, और फाउंडर शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया एस पी केनन द्वारावअंतरराष्ट्रीय मंच पर द्वितीय पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आश्विका साव DAV स्कूल कुसमुंडा में पदस्थ शिक्षिका गायत्री साव की पुत्री हैं और वो कुसमुंडा में ही निवासरत हैं।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version