New Rules from September 1: आज से साल 2025 के 9वें महीने यानी सितंबर की शुरुआत हो रही है। 1 सितंबर के साथ ही कई तरह के नियमों में बदलाव भी लागू हो जाएंगे। आज हम यहां उन बदलावों के बारे में जानेंगे, जो आज से लागू हो रहे हैं और इनका सीधा असर देश के आम आदमी पर पड़ेगा।

सिंधु जल संधि पर रोक का असर: पाकिस्तान में बढ़ा पानी का संकट, हालात हुए गंभीर

चांदी की हॉलमार्किंग

सरकार ने सोने की तरह चांदी के लिए भी हॉलमार्किंग का नियम आज से शुरू कर दिया है। हालांकि, चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं होगा। आप चाहें तो दुकानदार से हॉलमार्क वाली चांदी की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं। हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर भी 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा, जिससे ये मालूम करने में आसानी होगी कि आप जो चांदी खरीद रहे हैं, वो कितना शुद्ध है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड

1 सितंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डरों को ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे। Lifestyle Home Centre SBI Card, Lifestyle Home Centre SBI Card SELECT और Lifestyle Home Centre SBI Card PRIME कार्ड होल्डरों के लिए डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट्स और सरकारी कामों से जुड़े ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलना बंद हो जाएगा।

PM Modi से मुलाकात पर जिनपिंग बोले – भारत-चीन को मौजूदा हालात में अच्छे पड़ोसी और मित्र बनना जरूरी

पोस्ट ऑफिस के नए नियम

पोस्ट ऑफिस 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में अपग्रेड कर रहा है। आज से सभी रजिस्टर्ड पोस्ट से जुड़ी सेवाएं स्पीड पोस्ट के नियमों के तहत मिलनी शुरू हो जाएंगी।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 51.50 रुपये की कटौती लागू हो गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले नीचे गैस सिलेंडर की कीमत 1580 रुपये हो गई है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया है।

CRIME NEWS : पत्नी ने सोते समय पति की गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस के सामने बताई चौंकाने वाली वजह

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version