नई दिल्ली : सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। सिंधु बेसिन की नदियों में बाढ़ से पाकिस्तान के हालात बदतर हैं और उसके कई बड़े शहरों में पानी भरने से हाहाकार मच गया है। सिंधु जल आयोग के काम नहीं करने से भारत की तरफ से इस बारे में कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है। हालांकि भारत ने इंसानियत दिखाते हुए तवी नदी में बाढ़ आने के खतरे के बारे में पाकिस्तान को बता दिया था। इसके बावजूद वह समय पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर नहीं पहुंचा पाया।

PM Modi से मुलाकात पर जिनपिंग बोले – भारत-चीन को मौजूदा हालात में अच्छे पड़ोसी और मित्र बनना जरूरी

विदेश मंत्रालय से दी गईं तीन सूचनाएं

भारत ने तीन बार पाकिस्तान को मानवीय आधार पर जो सूचनाएं दी हैं, वह विदेश मंत्रालय के जरिए दी गई हैं। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत के जल प्रहार यानी सिंधु जल समझौते को स्थगित करने से पाकिस्तान की स्थिति खराब हो रही है। पहले गर्मी के मौसम में भारत से पानी कम छोड़े जाने से वह धमकी देने पर उतर आया था और अब बाढ़ के हालात में बिना किसी सूचना के नदियों में बाढ़ से वह गिड़गिड़ाने की स्थिति में आ गया है। सिंधु जल समझौते के स्थगित होने से सिंधु जल आयोग का काम भी ठप है, जो सिंधु बेसिन की नदियों, जल प्रवाह आदि की सूचनाओं, पूर्वानुमानों के बारे में बताने और दोनों पक्षों की तरफ से आने वाली दिक्कतों को हल करने का काम करता था।

ED की कार्रवाई :1396 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, लक्ज़री गाड़ियां और ज्वेलरी बरामद

पाकिस्तान में हाहाकार

सिंधु बेसिन की सभी नदियों में बने भीषण बाढ़ के हालात से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। यह सभी नदियां भारत से पाकिस्तान की ओर जाती है और पाकिस्तान को कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी जा रही है। बीते दिनों भारत के विदेश मंत्रालय ने मानवीय आधार पर तवी नदी में पानी बढ़ने के बारे में पाकिस्तान को सूचित किया था। इससे पाकिस्तान की नाराजगी बढ़ी थी क्योंकि इसके पहले सिंधु जल आयोग इसकी सूचना देता था और दोनों देश मिलकर काम करते थे। पाकिस्तान को विदेश मंत्रालय मंत्रालय से महज सूचना मिली। बाढ़, जल प्रवाह आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार दो और सूचनाएं सतलज में पानी बढ़ने पर दी गई थी।

CRIME NEWS : पत्नी ने सोते समय पति की गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस के सामने बताई चौंकाने वाली वजह

रावी नदी में बाढ़ आने से लाहौर में हालात बदतर

रावी नदी में बाढ़ आने से लाहौर में हालात बदतर हो गए। भारत ने इस बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि भारत के बांधों से अचानक पानी छोड़ा जा रहा है और पाकिस्तान को बताया भी नहीं जा रहा है और न ही पाकिस्तान के पास भारत के जल संसाधन विभाग से संवाद कर हालात संभालने के लिए चर्चा करने का कोई तंत्र है। आने वाले समय में बारिश के बाद उसे खेती के लिए पानी के संकट का और ज्यादा सामना करना पड़ सकता है।

सड़क पर कहर: बीड में कंटेनर ने मचाया तांडव, 6 लोगों को रौंदा, 4 ने तोड़ा दम

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version