छत्तीसगढ़
कोरबा: ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा एक विशेष “ओपन हाउस फॉर करियर गाइडेंस” कार्यक्रम का आयोजन 8 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे से होटल श्री गणेश इन, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य —कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वर्ष 2025 में उत्तीर्ण छात्रों एवं उनके अभिभावकों को करियर से जुड़ी उचित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
इस सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे डिप्लोमा, बी.टेक, एम.टेक,बीबीए, बीकॉम, एमबीए, बीएससी, एमएससी, और पीएचडी जैसे विविध कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

साथ ही, छात्रों को इंडस्ट्री-कनेक्टेड कोर्सेज, स्किल डवलपमेंट इनिशिएटिव्स, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इनोवेशन लैब्स, इंटर्नशिप व प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ छात्रों के करियर से जुड़े सवालों का जवाब भी देंगे—चाहे वह किसी कोर्स की संभावनाओं से जुड़ा हो, रोजगार की दिशा में उठाए जाने वाले कदम हों, या फिर किसी विशेष क्षेत्र में आगे बढ़ने की रणनीति।
इस ओपन हाउस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़ते हुए इंडस्ट्री 4.0 के युग में तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत रूप से सक्षम बनाना है।

यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उनके करियर के सही मार्ग पर दिशा देने में सहायक होगा।

स्थान – होटल श्री गणेश इन, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा
तारीख – 8 जून 2025 (रविवार), समय – प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक

इच्छुक विद्यार्थी और पालक यहां करें संपर्क

यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी पूर्व पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
+91 9109977035 / +91 9109973574।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, हर दिन नए ग्राहक, 2 से 5 हजार रेट, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: यमुना में डूबकर एक ही परिवार की छह किशोरियों की दर्दनाक मौत, सामने आई एक दिन पहले बनाई गई रील, लाशों को देख फट पड़ा गांववालों का कलेजा

यह भी पढ़ें: आखिर कब तक प्रदेश के किसानों को छलेंगे मुख्‍यमंत्री मोहन यादव! एमएसपी पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों के छलक रहे आंसू

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version