नेपाल में इस वक्त भारी बवाल जारी है। जगह-जगह से हिंसा आगजनी की तस्वीरें सामने आ रही हैंऔर हिंसक घटनाओं के बीच Gen-Z प्रदर्शनकारी सरकारी इमारतों, नेताओं के घरों और संसद तक में आग लगा रहे हैं। उपद्रवियों ने पूरे शहर में आगजनी और तोड़फोड़ कर तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली, राष्ट्रपति और कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल की कमान सेना के हाथों में है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लोगों से बड़ी अपील की है।

NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, INDI गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी को कैसे मिली करारी हार ? 10 प्वाइंट्स में जानें

पीएम मोदी ने की बड़ी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा- “आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद Cabinet Committee on Security की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें।”

Asia Cup 2025: पाकिस्तान हो जाए सावधान! जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट फॉर्मूला

पीएम मोदी ने की बड़ी बैठक

पीएम मोदी ने मंगलवार को नेपाल की स्थिति पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की है। CCS में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होते हैं। पीएम मोदी ने बैठक में इस बात जोर दिया कि नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है।

Asia Cup 2025: पाकिस्तान हो जाए सावधान! जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट फॉर्मूला

सेना ने संभाली नेपाल की कमान

Gen-Z आंदोलन की वजह से 2 दिन से सुलग रहे नेपाल में अब फौज की तैनाती हो गई है। रात 10 बजे के बाद से काठमांडू की सड़कों पर फौज की मूवमेंट की शुरुआत हो गई। नेपाल आर्मी की कई बख्तरबंद गाड़ियां रात भर काठमांडू की सड़कों पर गश्त करती रहीं। इस बीच फौज ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है। कुल मिलाकर अब नेपाल में हालात को काबू में करने की ज़़िम्मेदारी फौज पर आ गई है।

राज कुंद्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें! EOW ने भेजा समन, पूछताछ के लिए 15 सितंबर को आना होगा

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version