नई दिल्लीः दिल्ली में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के दौरान दिल्ली के कालकाजी इलाके में नीम का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया। पेड़ 100 साल पुराना था। पेड़ की चपेट में एक कार और बाइक आ गई। हादसे में कार सवार और बाइक पर सवार महिला पेड़ के नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से पेड़ की जड़ को हटाया जा रहा है।
पेड़ गिरने का सीसीटीवी सामने आया
पेड़ गिरने का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रोड पर पानी जमा है और लोग आ-जा रहे हैं। इस बीच एक बाइक सवार जा रहा है। बाइक पर महिला भी बैठी है। इसी बीच पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। पेड़ ऊपर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे बुरी तरह से दब गई। मृतक की पहचान 55 साल के सुधीर कुमार के रुप में हुई है।
पेड़ के नीचे दब गई बाइक सवार महिला
घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार एक महिला पेड़ के नीचे दब गई। वीडियो में एक कार के ऊपर भी पेड़ दबा दिख रहा है। महिला को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचाया। उसके कुछ चोटें भी लगी हैं।
Arjun Tendulkar fiance: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी हमसफर
पेड़ के नीचे दबी महिला को बचाया गया
वीडियो में दिख रहा है कि रोड पर पानी जमा हुआ है। बारिश के दौरान वाहन चालक जा रहे थे। इसी बीच पेड़ बाइक और कार पर गिर गया। बाइक के पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे दब गई। वीडियो में दिख रहा है कि वह निकलने की भरसक कोशिश कर रही है लेकिन निकल नहीं पा रही है। महिला के आस-पास कुछ लोग भी छाता लिए और रेनकोट पहने दिख रहे हैं। रोड पर देखते ही देखते बारिश के बीच भीड़ भीड़ भी जुट जाती है। लोगों ने महिला को पेड़ के नीचे से बचाया।