गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूसड़ गांव में सोमवार आधी रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब पशु चोरी करने आए तस्करों ने 19 वर्षीय NEET छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. छात्र की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है, जो मेडिकल की तैयारी कर रहा था.

Indore Truck Accident: नशे में धुत ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रक, 3 की मौत, धू-धू कर जल उठा वाहन

वारदात कैसे हुई?

रात करीब 12:30 बजे तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव पहुंचे. वे मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे, तभी ग्रामीणों ने शोर मचा दिया. इसी बीच दीपक भी शोर सुनकर बाहर निकला और तस्करों के पीछे दौड़ा. तस्करों ने उसे पकड़ लिया और जबरन डीसीएम गाड़ी में बैठा लिया. करीब एक घंटे तक उसे इधर-उधर घुमाने के बाद आरोपियों ने उसके मुंह में गोली मार दी और शव को सरैया गांव के पास फेंक दिया.

ग्रामीणों का फूट पड़ा गुस्सा

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने डीसीएम गाड़ी को पकड़कर आग के हवाले कर दिया, जबकि दूसरे वाहन में सवार तस्कर भाग निकले. एक तस्कर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और अधमरा कर दिया.

हिमाचल में जल प्रलय: धर्मपुर बस अड्डा पानी में डूबा, मंडी में भारी बारिश से व्यास नदी और नाले उफान पर

सड़क पर उतरे लोग

हत्या के विरोध में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड जाम कर दिया. मौके पर अफसर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है. यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पशु चोरी के गिरोह कितने बेखौफ हैं. प्रशासन अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है.

पुलिस से भी हुई झड़प

स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इस दौरान भीड़ को शांत कराने की कोशिश में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम घायल हो गए. चार थानों की पुलिस और PAC को तैनात करना पड़ा.

Pooja Khedkar : अपहरण केस में पुलिस वालों से भिड़ गईं पूजा खेडकर की मां, पिता भी फरार; क्या है पूरा मामला

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version