नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले के लिए आतंकवादियों ने बैसरन घाटी को इसलिए चुना था क्योंकि वहां पर्यटकों की भारी भीड़ होती है और यह अपेक्षाकृत एकांत में स्थित है. एनआईए ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को हुए इस आतंकवादी हमले में तीन आतंकवादी सीधे तौर पर शामिल थे. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे.

ISRO और ROSCOSMOS मिलकर तैयार, अब अंतरिक्ष भी होगा भारत की मुट्ठी में

मामले की जांच कर रही एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि बैसरन घाटी का चुनाव यह देखकर भी किया गया था कि सुरक्षा एजेंसियां कितनी देर में वहां पहुंच सकती हैं. आतंकवादियों को लगता था कि अगर वह इस जगह को निशाना बनाएंगे तो सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जवाबी कार्रवाई किए जाने में समय लगेगा.

एनआईए ने इस हमले को अंजाम देने वाले तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में जून में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके नाम बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम निवासी बशीर अहमद जोथर थे.

Business leaders hit back at Trump: ‘टैरिफ रुकावट नहीं, अवसर है’, ट्रंप को दिखाया आईना, PM मोदी से की अपील

एनआईए अधिकारियों ने बताया था कि दोनों व्यक्ति आतंकवादियों को भोजन, रहने की जगह और रसद सहायता उपलब्ध कराते थे. इन्होंने बताया था कि तीनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक हैं और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते हैं.

एनआईए ने बताया कि 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में ऑपरेशन महादेव के तहत लश्कर के जो तीन आतंकवादी मारे गए थे, वो हमले के बाद से दाचीगाम हरवान वन क्षेत्र में छिपे हुए थे.

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के बाद बढ़ा राजनीतिक तूफ़ान, BJP का पलटवार—‘बिहार की जनता इसका करारा जवाब देगी

याद होगा, पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version