दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय नागरिकता मामले में सोनिया गांधी को बड़ी राहत दी है. अदालत ने भारतीय नागरिक बनने से पहले वोट देने का आरोप लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है. आज यानी 11 सितंबर 2025 को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाया.

पत्नी संग रंगेहाथ पकड़ा गया दोस्त, पति ने निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया; Video वायरल

क्या था पूरा मामला

दरअसल याचिका में कहा गया था कि, भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले कैसे साल 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी ने अपना नाम जुड़वाया. साथ ही इस पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई थी.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया फैसला

दायर शिकायत पर फैसला देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट कोर्ट ने कहा कि ये आरोप आधारहीन हैं. केस में पर्याप्त सबूत नहीं है. इसलिए इस याचिका को खारिज कर दिया जाता है.

राहुल गांधी की सुरक्षा पर CRPF सतर्क, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को भेजी चिट्ठी

शिकायतकर्ता ने दिया ये तर्क

शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पवन नारंग ने तर्क दिया कि “यहां एकमात्र मुद्दा यह है कि जनवरी 1980 में सोनिया गांधी का नाम नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता के रूप में जोड़ा गया था, जबकि वह भारतीय नागरिक नहीं थीं. पहले आपको नागरिकता की सीमा पूरी करनी होगी, तभी आप किसी क्षेत्र के निवासी बनेंगे”

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि, सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता के रूप में मतदाता सूची में शामिल था, जिसे 1982 में हटा दिया गया था, और 1983 में उनके भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद फिर से दर्ज किया गया था.

गेट पर चढ़े AAP सांसद संजय सिंह और दूसरी तरफ Farooq Abdullah, जानें क्यों हुआ सियासी Drama

कांग्रेस खेमें ने ली राहत की सांस

कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे ने राहत की सांस ली है. वहीं, याचिका दायर करने वाले पक्ष ने कहा है कि आगे के कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा.

अनुरोध और चेतावनी है कि…, Kapil Sharma की किस बात पर MNS को है आपत्ति

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version