नई दिल्ली: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर बीतते दिन के साथ कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. शिलॉन्ग पुलिस इस मामले में सोनम समेत अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इन सब के बीच इस हत्याकांड में अब संजय वर्मा नाम के एक नए किरदार की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय वर्मा नाम के शख्स ने सोनम को महज 25 दिनों में 240 कॉल किया था.

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि संजय वर्मा कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा ही था. वो ही अपनी पहचान छिपाकर सोनम से लगातार संपर्क में था. आपको बता दें कि पिछले महीने प्रदेश के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुणे में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा… कार और पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत

इंदौर में काला बैग ढूंढ़ रही है शिलॉन्ग पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर शिलॉन्ग पुलिस इन दिनों इंदौर में है. सूत्रों के अनुसार शिलॉन्ग पुलिस इंदौर में सोनम रघुवंशी के एक काले बगै की भी तलाश कर रही है. पुलिस को आशंका है कि इस काले बैग में राजा की हत्या से जुड़े कई अहम सबूत हो सकते हैं. साथ पुलिस को इस मामले में तीन अन्य मोबाइल फोन की भी तलाश है. शिलॉन्ग पुलिस सोनम रघुवंशी के परिजनों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है.

रेंस्टोरेंट भी पहुंची शिलॉन्ग पुलिस 

शिलॉन्ग पुलिस इंदौर के उस रेंस्टोरेंट भी पहुंची है जहां राज और सोनम रघुवंशी अक्सर जाया करते थे. पुलिस ने इस मौके पर रेंस्टोरेंट के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है. पुलिस को आशंका है कि सभी आरोपियों ने इसी रेंस्टोरेंट में बैठकर राजा की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी. पुलिस ने रेंस्टोरेंट मालिक से जरूरी सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं.

पुलिस ने किया था बड़ा खुलासा

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि हमें पता चला है कि सोनम ने राजा से शादी से पहले संजय वर्मा नामक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे. शादी के बाद भी कॉल जारी रहीं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने वर्मा का पता लगाने के लिए इंदौर में तलाशी अभियान चलाया, जिसका फोन बंद था. सिम ने कहा कि बाद में पता चला कि वर्मा कोई और नहीं बल्कि कुशवाह है, जिसने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची थी.

इजरायल-ईरान जंग में भारतीय नागरिक की मौत, बमबारी के बीच आया हार्ट अटैक

तीन बार हुई थी मारने की कोशिश

हमारी टीम इंदौर में है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि राजा की मौत से किसी को फायदा तो नहीं हो सकता था.विशेष जांच दल की एक टीम मध्यप्रदेश के इंदौर में है ताकि यह पता लगाया जा सके कि 23 मई को हुई राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के अलावा कोई वित्तीय मकसद तो नहीं है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्यारों ने तीन असफल प्रयासों के बाद राजा रघुवंशी की हत्या करने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने कहा कि इससे पहले राजा की हत्या का प्रयास गुवाहाटी, नोंग्रियाट और वेइसाडोंग फॉल्स के पास किए गए थे.

इस मामले रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस इस सनसनीखेज घटना की कड़ियां जोड़ने में लगी है. इस बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. राजा की हत्या में एक नहीं, दो हथियार इस्तेमाल हुए थे. पुलिस ने दूसरा हथियार भी बरामद कर लिया था. इसके अलावा इस पूरा मामले में एक नए शख्स की भी एंट्री हुई थी, जिससे सोनम घंटों बातें किया करती थी.

इस मामले में सोशल मीडिया पर सोनम रघुवंशी की शादी के बाद विदाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था. यह वीडियो 11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी के बाद विदाई का बताया जा रहा था. वीडियो में सोनम रघुवंशी विदाई के दौरान फूट-फूटकर रोती नजर आ रही थी. दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स से वह लिपटकर रो रही थी, वह उसका कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाह था. हालांकि ये सच नहीं है. बताया जा रहा है कि वह युवक राज कुशवाहा नहीं बल्कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी था, जिसके गले लगकर सोनम रो रही थी.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version