Mahua Moitra on Amit Shah: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक ऐसी टिप्पणी की, जिसको लेकर वो विवादों में घिर गई हैं. टीएमसी सांसद ने अमित शाह के बारे में कहा, अमित शाह को अपना सिर काटकर पीएम मोदी की मेज पर रख देना चाहिए. उनकी इस टिप्पणी के बाद कृष्णानगर कोतवाली थाने में बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार महुआ मोइत्रा ने मंगलवार (26 अगस्त) को पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को लेकर ऐसा जवाब दिया, जिससे वह विवादों में घिर गई. टीएमसी सांसद कृष्णानगर में बोल रही थीं, इसी दौरान उन्होंने जनसांख्यिकी परिवर्तन को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तीखा हमला बोला.

ड्राइवर मो. रिजवी, पिता की पंचर दुकान और 8 भाई-बहनों वाला युवक, जिसने राहुल की रैली में PM मोदी को अपशब्द कहकर राजनीतिक हलचल मचा दी

घुसपैठ के मुद्दों पर बोल रहे थे पीएम, ताली बजा रहे थे अमित शाहः महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने कहा, हमारा बयान बहुत सीधा है. हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए पांच सेनाएं तैनात हैं. जो सीधे तौर पर गृह मंत्रालय और गृह मंत्री के अधीन आती हैं. जब प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से जनसांख्यिकी परिवर्तन और घुसपैठ के मुद्दों पर बोल रहे थे, तो पहली पंक्ति में बैठे उनके अपने गृह मंत्री बेशर्मी से ताली बजा रहे थे और मुस्कुरा रहे थे.

अमित शाह का सिर काटकर पीएम की टेबल पर रखना चाहिए…

टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि अगर हमारी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है और दूसरे देशों के सैकड़ों, लाखों और करोड़ों लोग आकर बस रहे हैं और हमारी माताओं-बहनों को गलत नज़रों से देख रहे हैं, अगर वे हमारी जमीनें छीन रहे हैं, तो अमित शाह को अपना सिर काटकर सबसे पहले आपकी (प्रधानमंत्री मोदी की) मेज़ पर चढ़ाना चाहिए.

वन मंत्री की भतीजी और उनके पति की जली हुई लाश मिली, सिर पर गंभीर चोट के निशान, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

देश की सीमाओं की रक्षा नहीं हो रही तो इसके लिए कौन जिम्मेदार…

टीएमसी सांसद ने यह भी कहा कि अगर गृह मंत्री और उनका मंत्रालय अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकता और खुद प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि बाहरी लोग आकर हमारी माताओं-बहनों को देख रहे हैं, हमारी ज़मीनें छीन रहे हैं… तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों पर महुआ बोलीं- दोस्त देश रहा, अब स्थिति बदल रही

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई है. इसे लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा, “एक समय में बांग्लादेश हमारा दोस्त देश रहा है, लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है.” टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ नदिया जिले में बीजेपी नेता संदीप मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई है.

चपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version