यात्रिगण जरा ध्यान दें…अब त्योहारी समय में ट्रेन की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है, क्योंकि रेलवे ने हजारों स्पेशल ट्रेन के साथ 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दरअसल भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. अभी देश में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है. इसके बाद दिवाली, छठ कई बड़े फेस्टिवल आने वाले हैं. त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है.

अमित शाह को अपना सिर काटकर… Mahua Moitra की टिप्पणी पर मचा बवाल, BJP ने दर्ज कराया FIR

150 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12 हजार से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा चुकी है. जिन ट्रेनों के संचालन की योजना बन चुकी है, उनका नोटिफिकेशन दिया जा रहा है. 21 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिनके जरिए टोटल 2024 एक्सट्रा ट्रिप्स लगाई जाएंगी.

यात्रियों की मिलेगी बड़ी राहत

खासतौर पर उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के बड़े स्टेशनों से इन ट्रेनों को महानगरों और ग्रामिण इलाके के लिए चलाया जा रहा है. पूजा स्पेशल ट्रेनों की बात करें तो दक्षिण मध्य रेलवे सबसे ज्यादा 48 ट्रेने चलाएगा, जिससे 684 ट्रिप्स पूरे किए जाएंगे. ये ट्रेने हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे बड़े स्टेशनों से शुरू होंगी.

ड्राइवर मो. रिजवी, पिता की पंचर दुकान और 8 भाई-बहनों वाला युवक, जिसने राहुल की रैली में PM मोदी को अपशब्द कहकर राजनीतिक हलचल मचा दी

मध्य और पूर्व रेलवे चलाएगा 38 पूजा स्पेशल ट्रेन

वहीं, पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेनें चालू करने का फैसला किया है, जो पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे बिहार के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और टोटल 588 ट्रिप्स लगाएंगी. इसके अलावा पूर्व रेलवे कोलकाता, सियालदह, हावड़ा जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों से 24 विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिनकी मदद से 198 ट्रिप्स पूरे किए जाएंगे.

पश्चिम और दक्षिण रेलवे चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों से 24 पूजा स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं, जो 204 ट्रिप्स पूरी करेंगी. दक्षिण रेलवे चेन्नई, कोयंबत्तूर, मदुरै जैसे स्टेशनों से 10 ट्रेनें चलाएगा, जिनसे 66 ट्रिप्स होंगी.

वन मंत्री की भतीजी और उनके पति की जली हुई लाश मिली, सिर पर गंभीर चोट के निशान, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

कई स्टेशन को जोड़ते हुए चलेंगी कई ट्रेनें

इतना ही नहीं, पूर्व तट रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और सम्बलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी.

स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, टाइम टेबल और रूट की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के साथ स्टेशनों पर ले सकते हैं. रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि एडवांस बुकिंग का फायदा जल्दी उठाएं, जिससे बाद में कोई समस्या ना हो.

चपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version