Free Bus For Women: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसों पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी। इस सुविधा का लाभ 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। हरियाणा में सरकार ने 2014 से हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की थी।

हाथियों का आतंक: एक साथ शहर में घुसे 13 जंगली हाथी, मची अफरा-तफरी…

बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

Tallest Lord Ram Statue: कनाडा के मिसीसॉगा में स्थापित हुई उत्तर अमेरिका की सबसे ऊंची राम प्रतिमा, गूंजा ‘जय श्रीराम’

दो दिन बस में फ्री सफर

8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक यात्रा फ्री रहेगी। सरकार के फैसले का मकसद रक्षाबंधन पर महिलाओं को अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए जाने और मुफ्त यात्रा सुनिश्चित कराना है।

Swami Prasad Maurya : रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने मारा थप्पड़

प्राइवेट बसों में भी फायदा

इस संबंध में रोडवेज विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। कुछ लंबे रूटों से रोडवेज बसों को हटाकर छोटे रूटों या दूसरे जिलों को जोड़ने वाले रूटों पर चलाएगा। महिला यात्रियों की संख्या के आधार पर भी बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इन दो दिनों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए देर रात तक भी बसें चलाई जायेगी।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version