टोरंटो- कनाडा में के मिसीसॉगा शहर में प्रभु श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची राम प्रतिमा है। इससे हिंदू श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मिसीसॉगा शहर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। आधार से उसकी ऊंचाई 51 फीट से भी ज्यादा ऊंची हो सकती है। इस प्रतिमा की स्थापना के साथ ही कनाडा जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

Swami Prasad Maurya : रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने मारा थप्पड़

हिंदुओं की आस्था का बड़ा प्रतीक

यह प्रतिमा ओंटारियो के हिंदू हेरिटेज सेंटर में स्थापित है। यह प्रतिमा उत्तर अमेरिका में हिंदुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बन गई है। कनाडा में भारतीय प्रवासी समुदायों के लिए श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना एक ऐतिहासिक क्षण रहा। इस प्रतिमा का अनावरण रविवार को ओंटारियो के मिसिसॉगा स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर में किया गया। यह प्रतिमा फाइबरग्लास से बनी हुई है। यह मूर्ति अब ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में स्थापित हो गई है।

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

इस उद्घाटन समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके साथ कई प्रमुख राजनेता भी उपस्थित थे। इनमें महिलाएं और कनाडा की मंत्री रेची वल्डेज़, ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष शफकत अली, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू शामिल थे। हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे।

हिमाचल के किन्नौर में अचानक बाढ़, ITBP ने किन्नर कैलाश यात्रा के 413 श्रद्धालुओं को बचाया

मेक कनाडा ग्रेट अगेन

कनाडा में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के बाद लोगों ने मेक कनाडा ग्रेट अगेन का नारा दिया। वहीं एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, “अयोध्या से ओंटारियो तक, श्रीराम का नाम सीमाओं से परे गूंज रहा है। यह केवल एक मूर्ति नहीं है, यह आस्था और पहचान का ऐसा प्रतीक है जो पूरी दुनिया में ऊंचा खड़ा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, “टोरंटो, कनाडा: भगवान श्रीराम की सबसे ऊँची मूर्ति अब मिसिसॉगा में स्थापित हो चुकी है। यह वैश्विक हिंदू समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। एक ऐसे देश में जहां हिंदुओं को कट्टर खालिस्तानी तत्वों से बढ़ती दुश्मनी का सामना करना पड़ा है, यह मूर्ति केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि धैर्य, शांति और अस्तित्व का भी प्रतीक है। सनातन धर्म ऊंचा खड़ा है। अन्य लोगों ने लिखा “चलो कनाडा को फिर से महान बनाते हैं। “भव्य और सुंदर!”

CG BREAKING: तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों ने रोका अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री से मिले भरोसे के बाद लिया फैसला

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version