उत्तरप्रदेश
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में पति और 14 महीने की जुड़वा बच्चियों की मौत के मामले में एक महिला को राजस्थान के सांभर जिले से गिरफ्तार किया. औराई थाना क्षेत्र के बेजवा गांव में 24 नवंबर, 2024 को 27 साल के ओमप्रकाश यादव ने अपनी जुड़वा बच्चियों प्रियांशी और आंशी को दूध में जहर देकर मारने के बाद पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पत्नी

ओम प्रकाश की पत्नी संगम यादव 19 नवंबर को दवा लेने के बहाने घर से निकली थी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मृतक के पिता राजा राम यादव ने 25 नवंबर को संगम यादव, उसके पिता दयाराम और कथित बॉयफ्रेंड ओमप्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था.

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था और इस दौरान उसका ओमप्रकाश से अवैध संबंध हो गया . उन्होंने कहा कि संगम दो जुड़वा बच्चियों को घर में अकेला छोड़ कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी, इसकी सूचना मिलने पर संगम का पति मुंबई से आया और अपने ससुर दयाराम से बेटी को वापस लाने की गुहार की, जिसकी वजह से उसे प्रताड़ित कर अपमानित किया गया.

बच्चियों को दूध में ज़हरीली चीज़ मिलकर पिलाई

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को दूध में कोई ज़हरीला चीज़ मिलकर पिलाया, जिससे दोनों की मौत हो गई और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच के दौरान संगम यादव की लोकेशन राजस्थान के सांभर जिले में मिलने पर औराई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार को भदोही पहुंची. उन्होंने कहा कि महिला के कथित बॉयफ्रेंड को पकड़ने का प्रयास जारी है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी झंडा बना 11वीं की छात्रा की मुसीबत, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, स्कूल से निष्कासित

यह भी पढ़ें: डिज्नीलैंड मेला में झूलों, व्यंजनों का लुत्फ के साथ खरीदारी का भी आनंद उठा रहे जिलावासी

यह भी पढ़ें: एक लाख के इनामी बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र का यूपी पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर, पढ़िए पूरी खबर

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version