छत्तीसगढ़
मुंगेली:  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना  “जल जीवन मिशन”  के तहत मुंगेली जिले में करोड़ों की लागत से बनाई जा रही पानी टंकी का काम आधा अधूरा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे है । कई ग्राम पंचायतो में दूषित पानी पीने को मजबुर है । बहुत से ऐसे ग्राम पंचायत है जहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी तो बनाए गए है मगर पूर्व सरकार द्वारा आधा काम तो कराया गया था और वर्तमान सरकार द्वारा पानी टंकी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा । अभी भी कई पंचायतों में आधा अधूरा काम पड़ा है लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो रहा।

जल जीवन मिशन योजना का पलीता लगा रहे ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारी

सरकार द्वारा भले ही हर घर नल जल देने की दावा कर रही है लेकिन हकीकत में यह योजना ठेकेदारों और जिम्मेदारों अफसरों की लापरवाही की भेट चढ़ चढ़ती जा रही है । 31मार्च 2024 तक पूरा करने का प्रोजेक्ट पूरा करने डेड लाइन थी लेकिन अभी तक कई गांव पानी के लिए तरस रहे है ।

सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले ग्राम पंचायत

जल जीवन मिशन योजना का लाभ इन ग्राम पंचायत को नहीं मिल रहा है । इनमें मुंगेली जनपद पंचायत के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेढाधौरा , नारायणपुर , केसली,  दुल्लापुर , लच्छनपुर, अनंतपुर, मुड़पार , सिंगापुरी, नीरजाम, भैंसामुडा , चमारी, चातरखार और धनगाँव शामिल हैं।

ग्राम पंचायत निरजाम के ओंकार यादव ने बताया कि प्लेट फार्म अभी से टूटने लगा है,लोग पानी के लिए तरस रहे है । पेयजल के लिए कोसो दूर जाना पड़ता है,
ग्राम पंचायत निरजाम के लाला साहू ने बताया कि जल जीवन के अंतर्गत बना पानी टंकी का कोई माई बाप नही । ठेकेदार द्वारा पानी टंकी का निर्माण गुणवत्ताहिन कराया गया है जिसकी जांच के लिए शासन प्रशासन से मांग की गई है ।

जवाब देने से भागते फिर रहे कार्यपालन अभियंता

वही कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कुंदन राणा ने बाइट देने से इनकार करते हुए कहा कि मेरा पास समय नहीं है। मैं मीटिंग में जा रहा हूं। दोबारा जाने पर बोले कि मैं 5 बजे के बाद किसी से मुलाकात नही करता। समस्या ये भी है कि कार्यपालन अभियंता कुंदन राणा ज्यादातर अपने ऑफिस से नदारद रहते है।

*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

यह भी पढ़ें: बीवी बॉयफ्रेंड संग भागी, आहत पति ने जुड़वा बेटियों को दूध में जहर देकर मारा, फिर खुद लगा ली फांसी

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी झंडा बना 11वीं की छात्रा की मुसीबत, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, स्कूल से निष्कासित

यह भी पढ़ें: भजन गाते ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे हिंदुओं पर कट्टरपंथियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, महिलाओं के गहने तक लूट लिए, 30 से ज्यादा घायलों को कराया गया अस्पताल दाखिल

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version