छत्तीसगढ़
कोरबा: कोरबा समाज सेवा समिति शिव फाउंडेशन द्वारा कोरबा जिले में निःशुल्क प्रदाय मर्चुरी बॉक्स सेवा का संचालन हेतु विशेष घर बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज श्री मनीष जी अग्रवाल एवं स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा कंवर जी के कर कमलों से उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ललित साहू जी ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने हसदेव अमृत जल सेवा व मर्चुरी बॉक्स घर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत भगवा गमछा एवं तिलक लगाकर किया गया।

श्री मनीष अग्रवाल जी ने अपने माता पिता के पुण्य स्मृति में विशेष मर्चुरी बॉक्स पूरे कोरबा जिले में निःशुल्क सेवा संचालित के लिए शिव फाउंडेशन समिति शिवनगर रूमगरा को समर्पित किया। श्री मनीष जी ने ,, नर सेवा नारायण सेवा को मूल उद्देश्य रखते हुए कहा , कि इस संगठन में अनेकों स्थाई सेवा करने की क्षमता है, और लगातार सेवा करते आ रहे है, मर्चुरी बॉक्स सेवा एक अति महत्वपूर्ण सेवा है, जिसे संगठन सक्रियता से साथ संचालित करेगी। शिव फाउंडेशन द्वारा इस पुनीत अवसर पर , हसदेव अमृत जल सेवा , अंत्येष्टि हेतु सुशुल्क लकड़ी सेवा का भी शुभारंभ किया।

उक्त कार्यक्रम में यादव समाज, साहू समाज, चंद्रा समाज, गोरखाली समाज, विकास समिति, क्षत्रिय राठौर समाज, कंवर समाज, मगध समिति, कृष्ण गौ सेवा धाम, सर्व समाज के प्रतिनिधि अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

संगठन के सचिव शंकर बहादुर सोनी ने समस्त दानदाताओं और आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन रवि कुमार यादव एवं बजरंग बहादुर सोनी ने किया।

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय प्रवास पर मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय और प्रेस क्लब भवन का किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना के पक्ष में किया पोस्ट, MP में सरकारी स्कूल की टीचर सस्पेंड, मुस्लिम नौजवानों से की गई ये अपील

यह भी पढ़ें: संस्कृत की अध्यापिका ने पढ़ा दिया कलमा, घर जाकर गुनगुनाने लगे बच्चे तो परिजन भी हैरान; स्कूल ने किया बर्खास्त

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version